राष्ट्रपति सोमवार को निफ्ट के संयुक्त दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

सीजीपीए प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक से राष्ट्रपति करेगी सम्मानित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में शामिल होंगी। इस मौके पर सर्वोच्च संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय के अनुसार इस समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता रचनात्मकता समर्पण और उपलब्धियां प्राप्त करने वाले स्नातक छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त दीक्षांत समारोह के बाद परिसरवार डिग्री वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां स्नातक छात्र औपचारिक रूप से अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे।

PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं ये खबर भी पढ़े : PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 ऐसे विद्यार्थियों की पीढ़ी के उत्सव का अवसर होगा, जिन्होंने विचारों को संभावनाओं और सृजनात्मकता को प्रभाव में बदलना सीखा है। संस्थान से आगे बढ़ते हुए ये उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने साथ नए आख्यान गढ़ने, सार्थक समाधान सृजित करने और भारत के निरंतर विकसित हो रहे सृजनात्मक परिदृश्य में योगदान देने का आत्मविश्वास लेकर जाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति, शासी मंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, विद्वान और देश भर के 18 निफ्ट परिसर के स्नातक छात्र मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत 1986 में स्थापित एनआईएफटी अधिनियम, 2006 द्वारा शासित एक वैधानिक संस्थान है। वर्षों से, यह संस्थान फैशन शिक्षा के लिए एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभरा है, जो पारंपरिक कला और शिल्प, अकादमिक ज्ञान, डिजाइन नवाचार, प्रौद्योगिकी, रचनात्मक सोच और उद्योग के साथ जुड़ाव को एक साथ लाता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दो केन्द्रों पर नीट-पीजी की परीक्षा रद्द, अब सितंबर में फिर होगा एग्जाम

जयपुर। डॉक्टर बनने के बाद विशेषज्ञता की अगली सीढ़ी चढ़ने के लिए रविवार को देशभर में नीट-पीजी की परीक्षा हुई,...
शिक्षा-रोजगार  राजस्थान 
दो केन्द्रों पर नीट-पीजी की परीक्षा रद्द, अब सितंबर में फिर होगा एग्जाम

फर्जी लेटरहेड-ईमेल से 35.72 लाख का साइबर फ्रॉड, तीन गिरफ्तार

देवरिया। साइबर ठगी के खिलाफ देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कंपनी लेटरहेड, कूटरचित...
उत्तर प्रदेश 
   फर्जी लेटरहेड-ईमेल से 35.72 लाख का साइबर फ्रॉड, तीन गिरफ्तार

सपा सरकार बनने पर खंगार समाज को मिलेगा राजनीतिक सम्मान, बंद विद्यालय फिर खुलेंगे: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर महाराजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

अवैध पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप

कठवामोड, गाजीपुर। थाना जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम बैरियापुर (मेहर अलीपुर भवारी) में 28 अगस्त की रात मारपीट और जान से...
उत्तर प्रदेश 
अवैध पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप