पीएम मोदी का महिला आरक्षण पर देश को पत्र,नारी शक्ति से मांगा समर्थन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर संसद में प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन से पहले देश की नारी शक्ति को संबोधित करते हुए एक विस्तृत पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया और महिलाओं से इस ऐतिहासिक पहल के समर्थन की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर की माताएं, बहनें और बेटियां वर्ष 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू करने के निर्णय का स्वागत कर रही हैं। उन्होंने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संविधान के समानता और समावेश के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।

मुंबई में मानसून की दमदार एंट्री, बारिश से लोगों को राहत ये खबर भी पढ़े : मुंबई में मानसून की दमदार एंट्री, बारिश से लोगों को राहत

उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा शुरू होगी। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि पूरा सदन मिलकर इस संशोधन को पारित करेगा, जिससे विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने महिलाओं की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं विज्ञान, नवाचार, खेल, शिक्षा, कला और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को मतदान का अधिकार स्वतंत्रता के समय से ही मिला, लेकिन विधायी निकायों में उनकी पर्याप्त भागीदारी अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है।

 भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित ये खबर भी पढ़े :  भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि 2029 के चुनाव महिला आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। 

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज ये खबर भी पढ़े : शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

इस दिशा में किसी भी तरह की देरी को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे नारी शक्ति के साथ अन्याय करार दिया। अंत में प्रधानमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने सांसदों को पत्र लिखकर इस विधेयक के समर्थन के लिए प्रेरित करें, ताकि संसद में इसे पारित कराने में व्यापक सहयोग मिल सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अहम हुए ब्राह्मण मतदाता, रस्साकसी तेज, सपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन

देवरिया में पूर्व सांसद के घर पहुंचे सीएम
उत्तर प्रदेश 
अहम हुए ब्राह्मण मतदाता, रस्साकसी तेज, सपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन

कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की हुई शुरुआत

लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की शुरुआत हुई,जब ‘अपनी थाली’ कार्यक्रम के तहत भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की हुई शुरुआत

फोटोग्राफी में बाज जैसी पैनी दृष्टि विकसित करें :डॉ.भूपेश

लखनऊ। परख अकादमी ऑफ फोटोग्राफी की ओर से आयोजित एक विशेष फोटोग्राफी सेमिनार में देश के प्रख्यात फोटोग्राफर,शिक्षाविद् एवं मेंटर...
उत्तर प्रदेश 
फोटोग्राफी में बाज जैसी पैनी दृष्टि विकसित करें :डॉ.भूपेश

जनता को बुलेट,बुल्डोजर व दमन का राज स्वीकार नहीं :डा.गिरीश

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय कैसरबाग में 26,27,28 जून को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तीन दिवसीय बैठक हुई। बैठक...