गोमती की सफाई के लिए जुटी आंदोलन सेना, नदी से निकाला 15 कुंतल कचरा

स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना का 423वां अभियान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नदी स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प

लखनऊ। गोमती नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम लगातार जारी है। रविवार को स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना, लखनऊ की ओर से चलाए जा रहे गोमती नदी स्वच्छता अभियान का 423वां रविवार सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गोमती नदी से करीब 15 कुंतल कचरा और अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया।

पार्षद रणजीत सिंह ने बताया कि हनुमान सेतु के निकट झूलेलाल पार्क स्थित गोमती नदी तट पर आयोजित यह अभियान लगभग दो घंटे तक चला। अभियान में शामिल स्वयंसेवकों ने नदी में जमा प्लास्टिक, कपड़े, पूजा सामग्री और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालकर नदी तट की सफाई की। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया।

लौलाई पावर हाउस पर देर रात स्थानीय लोगों ने किया हंगामा  ये खबर भी पढ़े : लौलाई पावर हाउस पर देर रात स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

अभियान में शामिल लोगों ने गोमती नदी में लगातार बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो नदी का अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ सकता है। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों ने सरकार से मांग की कि नदियों में गिरने वाले सभी प्रमुख नालों पर आधुनिक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किए जाएं, ताकि बिना शोधन का पानी नदियों में न पहुंचे और गोमती सहित अन्य नदियों को प्रदूषण से बचाया जा सके। अभियान का नेतृत्व संयोजक रणजीत सिंह ने किया। 

काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान ये खबर भी पढ़े : काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

उनके साथ प्रीति जैन, रत्ना वर्मा, शिखा सिंह, शगुन तिवारी, शक्ति तिवारी, पलक, पिंकी, उदय सिंह, विष्णु तिवारी, विवेक जोशी, कमल दुबे, वीरेंद्र जोशी, कमलेश चौधरी, रिंकू सिंह, परवेश यादव, अजय जोशी, पवन, परमेश जोशी, रामकुमार वाल्मीकि, आनंद वर्मा, ललित कश्यप, मनोज सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, सूर्या दुबे, अर्नव जैन, हिमांशु कश्यप, पंकज तिवारी, जे.पी. गुप्ता, संकल्प शर्मा और राजेश जोशी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।

राम मंदिर चंदा घोटाले में ऊपर से नीचे तक 'चंदा चोर पार्टी' के लोग:  संजय सिंह ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चंदा घोटाले में ऊपर से नीचे तक 'चंदा चोर पार्टी' के लोग:  संजय सिंह

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक

लखनऊ। राष्ट्रीय कल्याण मंच ने रविवार को गोसाईगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय रतन पैलेस में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक