बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं,बोले उनके आदर्शों पर चलना ही सच्चा मार्ग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को शांति, करुणा और एकता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का यह पावन अवसर हमें जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। एक अन्य संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के प्रति देश की प्रतिबद्धता मजबूत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुद्ध के विचार समाज में आनंद और एकजुटता को और गहरा करेंगे।

गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में बुद्ध के मार्ग को तीन हिस्सों—थ्योरी, प्रैक्टिस और रियलाइजेशन में समझाया। उन्होंने कहा कि पहले ज्ञान प्राप्त करना, फिर उस पर अमल करना और अंत में उसे अनुभव करना ही बुद्ध का सच्चा मार्ग है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इन तीनों आयामों में लगातार आगे बढ़ रहा है और बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने भारत की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ और जहां से उनके विचार पूरी दुनिया में फैले। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्ममंथन और कर्तव्य बोध का दिन भी है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में सेवा, त्याग और करुणा को स्थान दें।अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे बुद्ध के मार्ग पर चलकर एक बेहतर और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी