कतर के पूर्व अमीर के निधन पर संवेदना व्यक्त करने दोहा रवाना हुए किरेन रिजिजू
भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से शोक संवेदनाएं प्रकट की
- भारत-कतर संबंधों को मजबूत करने में पूर्व अमीर की अहम भूमिका
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार और देशवासियों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए मंगलवार को दोहा रवाना हुए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर कहा कि रिजिजू कतर की यात्रा के दौरान भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से शोक संवेदनाएं प्रकट करेंगे। शेख हमद बिन खलीफा अल थानी आधुनिक कतर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता थे। वह भारत के घनिष्ठ मित्र थे और भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में उनके प्रयासों से भारत और कतर के संबंधों को विशेष मजबूती मिली।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
