दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में  रुक-रुककर बारिश हुई। दिल्ली के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में झमाझम बारिश की हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जुलाई को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है। 


9 जुलाई को देश के इन राज्यों में बारिश के आसार

ताकाइची और मोदी AI समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा ये खबर भी पढ़े : ताकाइची और मोदी AI समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मानसून के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी अरब सागर के बचे हुए हिस्सों को कवर करने और पूरे देश में फैलने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जुलाई को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकता है। बारिश का दौर 13 जुलाई जारी रह सकता है। उत्तराखंड में 9 से 14 जुलाई के बीच आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी 9 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं, बिहार-झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश हो सकती है। 9 और 10 जुलाई को बिहार में तेज़ बिजली कड़कने की गतिविधि हो सकती है। इन इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में 9 जुलाई को बादल छाए रहेंगे। सुबह/दोपहर से पहले कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकेगी और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर 50 किमी/घंटा तक हवा की स्पीड हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा। 10 जुलाई को को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C से 36°C और 24°C से 26°C के बीच रहेगा। 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इम्फाल एयरपोर्ट से 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद। केसीपी और यूएनएलएफ (पी)...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा पेश करेंगे 2026-27 का पूर्ण बजट। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण...
राष्ट्रीय 
असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन। 98.73 किमी लंबी परियोजना पर ₹5,017 करोड़ की लागत। दो वर्षों में निर्माण...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास