पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्र सरकार पहले ही इस मुद्दे पर कई दौर की बैठकें कर चुकी है। सरकार ने आम लोगों को भरोसा दिलाया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं होगी और आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी।
वहीं, विदेश मंत्रालय पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंत्रालय वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा उपराज्यपालों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। इस दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके भारत पर संभावित प्रभाव को देखते हुए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
सरकार की ओर से लगातार निगरानी और समन्वय के जरिए हालात से निपटने की कोशिश की जा रही है, ताकि देश में किसी तरह की कमी या संकट की स्थिति न पैदा हो।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
