सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक सुनवाई शुरू

केंद्र बोला-आस्था के मामलों में अदालत का दखल सीमित रहे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने मंगलवार से सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश और धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई शुरू कर दी। यह मामला न केवल लैंगिक समानता बल्कि विभिन्न धर्मों में परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों के संतुलन को भी परखेगा।

संविधान पीठ की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत कर रहे हैं। पीठ में न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले, न्यायमूर्ति आर महादेवन और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची शामिल हैं।

राजनंदिनी फैशन ने निवेशकों को किया निराश, फ्लैट लिस्टिंग के बाद आई गिरावट ये खबर भी पढ़े : राजनंदिनी फैशन ने निवेशकों को किया निराश, फ्लैट लिस्टिंग के बाद आई गिरावट

सुनवाई से पहले केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में लिखित दलीलें दाखिल कर सबरीमाला मंदिर में मासिक धर्म आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को बरकरार रखने का अनुरोध किया। केंद्र का तर्क है कि यह मामला धार्मिक आस्था और संप्रदायिक स्वायत्तता से जुड़ा है, जिस पर न्यायिक हस्तक्षेप सीमित होना चाहिए।

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता होगी विकसित ये खबर भी पढ़े : एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता होगी विकसित

गौरतलब है कि सितंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने 4:1 के बहुमत से 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। इसके बाद 14 नवंबर 2019 को तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश  रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मुद्दे को व्यापक संवैधानिक प्रश्न मानते हुए बड़ी पीठ को भेज दिया था।

दिल्ली एमसीडी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिप्टी कमिश्नरों के तबादले ये खबर भी पढ़े : दिल्ली एमसीडी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिप्टी कमिश्नरों के तबादले

इस संदर्भ में केवल सबरीमाला ही नहीं, बल्कि मस्जिदों और दरगाहों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश तथा गैर-पारसी पुरुषों से विवाह करने वाली पारसी महिलाओं के अगियारी में प्रवेश से जुड़े मामलों को भी शामिल किया गया है। इन सभी मुद्दों को धार्मिक स्वतंत्रता, समानता और मूल अधिकारों के व्यापक दायरे में परखा जा रहा है।

शीर्ष अदालत ने पूर्व में संकेत दिया था कि इन मामलों की अंतिम सुनवाई अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होकर 22 अप्रैल तक चल सकती है। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 2018 के फैसले की समीक्षा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले निर्णय पर पुनर्विचार आवश्यक है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पॉवर कॉरपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर सुनाई केवट प्रसंग की महिमा

लखनऊ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम दिवस केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि हमारे वेदों,...
उत्तर प्रदेश 
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर सुनाई केवट प्रसंग की महिमा

लोकतंत्र की जीवनरेखा है पत्रकारिता, समाज को जागरूक करने में रहती अहम भूमिका- केशव

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे), के राष्ट्रीय सम्मेलन...
उत्तर प्रदेश 
लोकतंत्र की जीवनरेखा है पत्रकारिता, समाज को जागरूक करने में रहती अहम भूमिका- केशव

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज ने 18 करोड़ की विकास परियोजना का किया शिलान्यास

नई दिल्ली। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने रविवार को प्रकाश विहार शाहबाद एक्सटेंशन-II में 18 करोड़...
दिल्ली 
दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज ने 18 करोड़ की विकास परियोजना का किया शिलान्यास

छोटे भाई की पिटाई से क्षुब्ध बड़े भाई ने लगाई फांसी,पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के राजा सलेमपुर गांव में छोटे भाई से हुए विवाद के बाद एक युवक ने...