‘जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने’ वाली बात पर नितिन गडकरी ने दी सफाई

गडकरी बोले- मानकर ट्रस्ट के संदर्भ में कही थी ‘जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने’ वाली बात

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। ‘अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी के हाथों में सौंपने’ से जुड़े केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बयान को लेकर राजनीतिक बदलाव से जोड़कर लगाई जा रही अटकलों के बीच उनके कार्यालय ने इसका खंडन करते हुए कहा कि गडकरी ने मानकर ट्रस्ट के संदर्भ में यह बात कही थी।

गडकरी के कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि गडकरी ने यह टिप्पणी उनके द्वारा स्थापित लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के कामकाज और उसके भविष्य के नेतृत्व को लेकर की थी। बयान में कहा गया कि लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट आदिवासी इलाकों में एकल विद्यालय चलाता है।

ओडिशा: तंत्र-मंत्र में व्यक्ति का सिर धड़ से किया अलग, 5 गिरफ़्तार ये खबर भी पढ़े : ओडिशा: तंत्र-मंत्र में व्यक्ति का सिर धड़ से किया अलग, 5 गिरफ़्तार

इसी संदर्भ में गडकरी ने कहा था कि वह अब पहले जितना काम नहीं कर सकते और युवा पीढ़ी को अधिक जिम्मेदारी लेने तथा आगे काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए। गडकरी के कार्यालय ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों ने इस टिप्पणी को उसके वास्तविक संदर्भ से अलग कर राजनीतिक बयान के तौर पर पेश किया, जो गलत है।

बयान में कहा गया कि उनकी बात स्पष्ट रूप से ट्रस्ट के कामकाज और भविष्य के नेतृत्व से संबंधित थी और इसका कोई राजनीतिक संदर्भ नहीं था। उल्लेखनीय है कि गडकरी ने नागपुर में आयोजित ‘एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण वर्ग’ के कार्यक्रम में कहा था कि वह पहले जितना काम नहीं कर पा रहे हैं और अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी के हाथों में सौंपने का समय है। उनके इस बयान के बाद इसे राजनीति में संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जाने लगा था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आखिरकार पिंजड़े में कैद हुआ दहशत का पर्याय बना तेंदुआ

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
आखिरकार पिंजड़े में कैद हुआ दहशत का पर्याय बना तेंदुआ

लखनऊ कोर्ट परिसर में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हटाने का आदेश

अनधिकृत कब्जे वाले वकीलों को शांतिपूर्वक जगह खाली करने का निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोर्ट परिसर में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हटाने का आदेश

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति थे: कामेश्वर सिंह

सहजनवा (सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति थे: कामेश्वर सिंह

डीएम-एसएसपी द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण

रितिक श्रीवास्तव ,सिद्धार्थनगर  संवाददाता