28 प्रतिशत महिला सांसदों व विधायकों पर आपराधिक मामले

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। एडीआर के नये खुलासे में देशभर में 28 फीसदी महिला सांसदों और विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 17 ने स्वयं को अरबपति घोषित किया है। चुनाव अधिकारों से जुड़ी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपने विश्लेषण में इसका खुलासा किया है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, 78 महिला सांसदों-विधायकों यानी 15 प्रतिशत पर हत्या के प्रयास और यहां तक कि हत्या जैसे गंभीर आपराधिक आरोप भी लगे हैं। 17 अरबपति सांसदों और विधायकों में लोकसभा की 75 महिला सांसदों में से छह, राज्यसभा की 37 में से तीन, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं की 400 महिला विधायकों में से आठ शामिल हैं। वर्तमान 513 महिला सांसदों-विधायकों में से 512 की ओर से प्रस्तुत हलफनामों के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि 143 यानी 28 प्रतिशत ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।
 
निचले सदन की इन 75 महिला सांसदों में से 24 (32 प्रतिशत), उच्च सदन की 37 महिला सांसदों में से 10 (27 प्रतिशत) और 400 महिला विधायकों (सभी राज्य विधानसभाओं, केंद्र शासित प्रदेश) में से 109 (27 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। एजेंसी
 
भाजपा में 23% तो कांग्रेस में 34% पर आपराधिक मामले
पार्टी के हिसाब से देखें तो भाजपा में सबसे अधिक महिला सांसद-विधायक (217) हैं, जिनमें से 23 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 11 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस में यह अनुपात ज्यादा है, जिसकी 83 महिला माननीयों में से 34 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 20 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) की 20 महिला सांसदों-विधायकों में से 65 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 45 प्रतिशत पर गंभीर मामले दर्ज हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की 13 महिला सांसदों-विधायकों में से 69 प्रतिशत पर आपराधिक मामले तथा 31 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अवसर का लाभ उठाएं किसान, करें हरी सब्जी, प्याज की खेती - डॉ एस. के. तोमर

बस्ती - प्याज की बढ़ती कीमतों और हाल ही में जनपद में हुई बारिश का लाभ उठाते हुए किसान भाई...
उत्तर प्रदेश 
अवसर का लाभ उठाएं किसान, करें हरी सब्जी, प्याज की खेती - डॉ एस. के. तोमर

जयन्ती पर याद किये गये चित्रलेखा के रचनाकर

बस्ती - साहित्यिक संस्था अदबी संगम द्वारा उपन्यास सम्राट बाबू भगवती चरण वर्मा के जयन्ती अवसर पर प्रेस क्लब सभागार...
उत्तर प्रदेश 
जयन्ती पर याद किये गये चित्रलेखा के रचनाकर

उद्यमियों की इकाईयों की स्थापना एवं निवेश तथा स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का कराये समाधान

बस्ती - मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
उद्यमियों की इकाईयों की स्थापना एवं निवेश तथा स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का कराये समाधान

जौनपुर में तीन दिन से हल्की बारिश, गोमती नदी का जलस्तर 13 फीट ऊपर

कई इलाकों में जलभराव की स्थिति जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तीन दिन से हल्की बारिश, गोमती नदी का जलस्तर 13 फीट ऊपर

NEET प्रदर्शनकारी छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली समेत पांच राज्यों में FIR रद्द करने का आदेश

नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट...
राष्ट्रीय  राज्य 