सीबीआई ने लखनऊ में अवैध कॉल सेंटर कराया बंद, आरोपी गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के एक अहम फरार आरोपी विकास कुमार निम्मार को गिरफ्तार किया है। यह कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी कर रहा था। सीबीआई के अनुसार, एजेंसी ने 24 सितंबर 2024 को दर्ज एक मामले की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। 

एजेंसी इससे पहले सितंबर 2024 में पुणे, हैदराबाद और विशाखापत्तनम में चल रहे आरोपी से जुड़े चार अवैध कॉल सेंटरों को भी ध्वस्त कर चुकी है। ये कॉल सेंटर वीसी इंफ्रोमेट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित होते थे और इनके संचालन में विकास निम्मार की मुख्य भूमिका थी। मामला दर्ज होने के बाद से विकास निम्मार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पुणे की अदालत से वारंट प्राप्त किया। इसके बाद इसी साल 20 नवंबर को उसे लखनऊ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 

एनएच-327 फोरलेन को मंजूरी, अब नेपाल-भूटान-बांग्लादेश की राह होगी आसान ये खबर भी पढ़े : एनएच-327 फोरलेन को मंजूरी, अब नेपाल-भूटान-बांग्लादेश की राह होगी आसान

तलाशी के दौरान सीबीआई ने उसके घर से 14 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और साइबर अपराध से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। इसी दौरान एजेंसी को लखनऊ में संचालित उसका एक और अवैध कॉल सेंटर मिला, जिसे सीबीआई ने स्थान पर ही खत्म कर दिया। इस कॉल सेंटर से 52 लैपटॉप और बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए, जिनका उपयोग साइबर अपराध नेटवर्क को चलाने में किया जा रहा था। सीबीआई ने कहा है कि मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी ने किया पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के रेल बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती देने...
राष्ट्रीय  गुजरात 
पीएम मोदी ने किया पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण

भारत की हॉकी टीम जापान रवाना, एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार शाम एशियाई खेल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के लिए जापान...
खेल 
भारत की हॉकी टीम जापान रवाना, एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत...
कारोबार 
कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

जौनपुर। जौनपुर में 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में सिविल जज एफटीसी की अदालत ने सिकरारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार