पीएम मोदी ने किया पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के रेल बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती देने वाली 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन अहम सेक्शनों को राष्ट्र को समर्पित किया।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सराहा जीबीयू की छात्राओं का वैज्ञानिक हुनर ये खबर भी पढ़े : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सराहा जीबीयू की छात्राओं का वैज्ञानिक हुनर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में इस बार युवाओं का जोश देखने लायक रहा। हर तरफ प्ले कार्ड लिए हुए युवा अपनी भाषा में, यानी कि जेन जी की भाषा में मोदी की तारीफ और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए दिखे।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों में भी युवा और युवा से जुड़ी हुई सभी तरह की समस्या और उनके निदान प्रमुख रूप से दिखे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कार्यक्रम में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की उपलब्धियों का उल्लेख किया। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी डीएफसी का काम पूरा हो चुका है।

प्रधानमंत्री इनके आखिरी तीन सेक्शन देश को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘पूरे देश में स्वर्णिम चतुर्भुज रेलवे कॉरिडोर को फोर-लेन करने का काम चल रहा है।

रतलाम-वडोदरा फोर लेन परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सात प्रमुख रेलवे कॉरिडोर फोर-लेनिंग पहलों में से एक है।

’ वैष्णव ने रेल की लेट लतीफी के लिए पिछली सरकारों को घेरा। उन्हीं कहा कि मोदी जी के आने बाद जिस गति से रेलवे का आधुनिकीकरण हुआ है वह अतुलनीय है।

वडोदरा से पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पूरे नेटवर्क के चालू होने के साथ दिल्ली-एनसीआर से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख औद्योगिक एवं बंदरगाह क्षेत्रों तक माल परिवहन की व्यवस्था को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी ने किया पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के रेल बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती देने...
राष्ट्रीय  गुजरात 
पीएम मोदी ने किया पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण

भारत की हॉकी टीम जापान रवाना, एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार शाम एशियाई खेल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के लिए जापान...
खेल 
भारत की हॉकी टीम जापान रवाना, एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत...
कारोबार 
कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

जौनपुर। जौनपुर में 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में सिविल जज एफटीसी की अदालत ने सिकरारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार