नेपाल में मुक्तिनाथ दर्शन कर लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ धाम की यात्रा कर वापस लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ६ यात्री घायल हो गए हैं। नेपाल के म्याग्दी जिले के बेनी नगरपालिका स्थित जलेश्वर के पास शुक्रवार सुबह माइक्रोबस दुर्घटना में ६ भारतीय तीर्थयात्रियों घायल हो गए हैं।

जिला पुलिस कार्यालय म्याग्दी के अनुसार, मुस्तांग के मुक्तिनाथ दर्शन से दर्शन कर लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही 8436 नंबर की ईवी माइक्रोबस बेनी–जोमसोम–कोरला सड़क खंड के जलेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अस्पताल की सूचना अधिकारी झरना श्रेष्ठ के अनुसार, एक घायल को आगे के उपचार के लिए पोखरा भेजा गया है, जबकि पांच लोगों का उपचार प्रदेश अस्पताल बेनी में किया जा रहा है।

दुर्घटना में उत्तरप्रदेश के 26 वर्षीय दीना मादी, 36 वर्षीय त्रिवेणी भारत, 50 वर्षीय प्रमोद शंकर यादव, 28 वर्षीय कैलाश देयानी, 70 वर्षीय निरंजन दास खन्ना और 22 वर्षीय सन्तोष घायल हुए हैं।

इसी स्थान जलेश्वर में बुधवार अपराह्न भी ट्रक और बस की टक्कर में मुक्तिनाथ से लौट रहे 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल हुए थे।

बेनी के पुलिस निरीक्षक सागर तिमिल्सिना ने बताया कि 15 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन चलते-चलते अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे टकरा गया, जिससे दुर्घटना होने से उसमें सवार १५ भारतीय तीर्थयात्री घायल हो गए थे।

ईरान पर अमेरिकी हमलों की SCO रैट्स ने की कड़ी निंदा ये खबर भी पढ़े : ईरान पर अमेरिकी हमलों की SCO रैट्स ने की कड़ी निंदा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस