अमेरिकी वायुसेना का KC-135 विमान लापता

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वॉशिंगटन/दोहा: मिडिल ईस्ट में गहराते तनाव के बीच अमेरिका की वायुसेना का एक KC-135 विमान लापता हो गया है। यह विमान कतर के ऊपर आसमान में उड़ान भर रहा था और अचानक रडार से गायब हो गया। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक, विमान ने उड़ान के दौरान ‘7700’ distress सिग्नल जारी किया, जो किसी इमरजेंसी हालात का संकेत होता है। KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान  को फ्लाइंग गैस स्टेशन भी कहा जाता है क्योंकि यह हवा में ही लड़ाकू विमानों को ईंधन उपलब्ध कराता है।

ईरान की  फ्लाइट रडार 24 के डेटा का हवाला देते हुए इस विमान के गायब होने की खबर दी।  यह विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर तैनात था और मिडिल ईस्ट में सैन्य ऑपरेशनों में हिस्सा ले रहा था। ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक यह विमान कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा और फिर लैंडिंग के लिए नीचे उतरना शुरू किया, लेकिन इसके बाद उससे संपर्क टूट गया। इमरजेंसी का सही कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, और इस घटना को किसी विरोधी कार्रवाई से जोड़ने वाली कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने अपना एक  KC-135 विमान खो दिया था।

पीओके में सुलग उठा जनाक्रोश: कार्यकर्ता की मौत के बाद हिंसा, 11 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल ये खबर भी पढ़े : पीओके में सुलग उठा जनाक्रोश: कार्यकर्ता की मौत के बाद हिंसा, 11 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल

KC-135 स्ट्रैटोटैंकर क्या है?
KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एक सैन्य विमान है जिसमें चार टर्बोफैन इंजन लगे होते हैं (जो इसके पंखों के नीचे लगे होते हैं) और इसका इस्तेमाल हवा में ही ईंधन भरने (aerial refuelling) के लिए किया जाता है। इस विमान में ईंधन भरने की प्रणाली के ऊपर एक कार्गो डेक होता है, जिससे यह यात्रियों और उपकरणों  दोनों को ले जाने में सक्षम होता है। इस विमान का इस्तेमाल हवा में उड़ते हुए अन्य विमानों को ईंधन देने के लिए किया जाता है। लंबे अरसे से यह विमान अमेरिकी वायु सेना के अभियानों का हिस्सा रहा है।

ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

यह विमान लड़ाकू विमानों, बमवर्षक विमानों और अन्य सैन्य विमानों को हवा में अधिक समय तक रहने और लंबी दूरी तय करने में मदद करता है। यह अमेरिकी नौसेना, मरीन और सहयोगी देशों के विमानों को भी सहायता प्रदान करता है। सैकड़ों KC-135 विमान अमेरिकी वायुसेना, एयर नेशनल गार्ड और एयर फोर्स रिजर्व की सेवा में तैनात हैं।

 भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों ये खबर भी पढ़े :  भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों

अन्य मिशन
हवा में ही विमानों में ईंधन भरने के अलावा, KC-135 यात्रियों और सामान को भी ले जा सकता है, एयर मेडिकल रेस्क्यू मिशन में सहायता कर सकता है, और विशेष मेडिकल पैलेट्स का उपयोग करके घायल या बीमार मरीज़ों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा सकता है। एयर मेडिकल रेस्क्यू मिशन के दौरान, चालक दल में फ़्लाइट नर्सों और तकनीशियनों की एक मेडिकल टीम को भी शामिल किया जा सकता है। विमान की बनावट के आधार पर, यह लगभग 37,600 किलोग्राम सामान या कई दर्जन यात्रियों को ले जा सकता है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

मुंबई। चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। इस बार शो का...
मनोरंजन 
 चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के...
मध्य प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

मुबंई। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल...
मनोरंजन 
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

उत्तर प्रदेश

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच कर रही...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश