ईरान के जहाज़ अब होर्मुज से गुज़र नहीं पाएंगे :ट्रम्प 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

होर्मुज : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अमेरिका अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गार्जियन है। इसके साथ ही ईरान पर फिर से आर्थिक और सैन्य नाकाबंदी लागू कर दी गई है। ट्रंप ने साफ किया है कि इस बेहद संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों की सुरक्षा के एवज में अमेरिका 20 फीसदी का 'सुरक्षा शुल्क' वसूलेगा।

ईरान के जहाज़ अब होर्मुज से गुज़र नहीं पाएंगे 
ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर कहा कि ईरान के जहाज़ अब होर्मुज से गुज़र नहीं पाएंगे और अमेरिका 20 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। ट्रंप ने कहा, ''हम ईरान की नाकेबंदी फिर लागू कर रहे हैं। इसे यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह सिर्फ़ ईरान के जहाज़ों या ग्राहकों को आने-जाने से रोकती है। बाकी सभी देश इस रास्ते का निष्पक्ष और खुला इस्तेमाल कर सकेंगे।'' 

पीओके  में पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ  बड़ा प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : पीओके  में पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ  बड़ा प्रदर्शन

दोनों देशों ने होर्मुज पर कंट्रोल का किया दावा
अमेरिका और ईरान दोनों ने सोमवार को दावा किया कि होर्मुज  पर उनका नियंत्रण है। इस घटनाक्रम ने युद्ध समाप्त करने के लिए जारी कूटनीतिक कोशिशों पर भी गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। तनाव उस समय और बढ़ गया जब रविवार को ईरान ने ओमान के तट के निकट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया। इस हमले ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आवाजाही के लिए अहम इस समुद्री मार्ग का मुद्दा ही दोनों देशों के बीच वार्ता का सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है।

ट्रंप ने कहा, ''होर्मुज पर हमारा नियंत्रण है।'' ट्रंप ने यह भी कहा कि रविवार को 11 घंटे चली बैठक में ''सभी बातों पर सहमति बन गई थी'', लेकिन बाद में ईरानी वार्ताकारों ने कुछ बदलावों का सुझाव दिया। उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही फारस की खाड़ी के इस संकरे समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ा है। ईरान ने व्यावसायिक जहाजों पर हमले कर और शिपिंग कंपनियों को डराकर इस मार्ग पर अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश की है। 

ईरान के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका और ईरान के बीच हुए 60 दिन के अंतरिम समझौते की अवधि लगभग आधी पूरी हो चुकी है। इस समझौते का उद्देश्य युद्ध के स्थायी समाधान के लिए वार्ता शुरू करना था, लेकिन इसके बजाय होर्मुज और इसके भविष्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं। अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने बताया कि सोमवार को किए गए हमलों में उसने दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें वायु रक्षा प्रणालियां, रडार केंद्र, मिसाइल और ड्रोन संबंधी उपकरण तथा छोटी नौकाएं शामिल हैं। सेंटकॉम ने कहा, ''होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। इस पर ईरान का नियंत्रण नहीं है।'' 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमारा क्षेत्र-रिवोल्यूशनरी गार्ड
ईरान के अर्धसैनिक बल 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने अमेरिका के इस दावे को सिरे से खारिज किया। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता पर इसी बल का नियंत्रण है। गार्ड ने कहा, '' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमारा क्षेत्र है और हम दुनिया के दूसरे छोर से आई एक बेलगाम तथा बच्चों की जान लेने वाली सेना को अपना अवैध हस्तक्षेप जारी रखने की अनुमति नहीं देंगे।'' इस बीच, सोमवार को बहरीन में तीन बार मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय स्थित है। वहीं, कुवैत ने भी कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोक दिया। हालांकि, दोनों देशों में किसी नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली। जॉर्डन ने सोमवार को कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गईं चार मिसाइलों को मार गिराया।इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई नुकसान हुआ।

अमेरिकी हमले में दो लोगों की मौत
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि होर्मुजगान, खुजेस्तान और मरकजी प्रांतों में हमले हुए हैं, जिनमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह भी बताया कि सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में भी हमले किए गए हैं। रविवार को ईरान के हमलों का दायरा बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और यहां तक कि ओमान तक फैल गया। ओमान के साथ साझा समुद्री सीमा वाला होर्मुज जलडमरूमध्य भी इस तनाव का केंद्र बना रहा। 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत

  होर्मुज : यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरानी क्रूज़ मिसाइलों ने उनके जहाज़ों को निशाना
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत

दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

दिल्ली  : दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को दूसरे महीने भी ग्राहकों पर 8 प्रतिशत तक...
कारोबार 
दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

दही ब्रेड रोल्स : शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी मिल जाए, तो पूरे दिन की...
खाना पकाना 
मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

 कपास की खेती किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये आर्थिक सहायता

कपास की खेती: कपास उत्पादकता मिशन के तहत आधुनिक तकनीक से कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर...
खेती-बाड़ी 
 कपास की खेती किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये आर्थिक सहायता

दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह

दही : दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुणों से भरपूर...
लाइफस्टाइल 
दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय