कराची में सुरक्षा बलों के ठिकाने पर हमला, तीन रेंजर्स जवानों की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इस्लामाबाद/कराची। पाकिस्तान के कराची शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के एक प्रतिष्ठान पर हुए हमले में तीन सिंध रेंजर्स कर्मियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, धमाके के साथ ही यूनिवर्सिटी रोड स्थित मेट्रोलॉजिकल चौक के पास तेज गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, रेंजर्स और अन्य कानून-प्रवर्तन एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी ये खबर भी पढ़े : यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी

सिंध पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में हमलावरों ने वाहन के जरिए रेंजर्स मुख्यालय के मुख्य द्वार को निशाना बनाने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीन संदिग्ध हमलावरों के मारे जाने की भी सूचना है।

  नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री आरजू देउवा भी ई-पासपोर्ट खरीद प्रक्रिया में जांच के दायरे पर ये खबर भी पढ़े :  नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री आरजू देउवा भी ई-पासपोर्ट खरीद प्रक्रिया में जांच के दायरे पर

अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद क्षेत्र को पूरी तरह घेर लिया गया और आतंकवाद-रोधी बल, विशेष सुरक्षा इकाई के कमांडो तथा रेंजर्स की संयुक्त टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियां घटना की प्रकृति और इसके पीछे शामिल तत्वों की जांच में जुटी हैं।

कतर फैक्ट्री दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक ये खबर भी पढ़े : कतर फैक्ट्री दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक

बचाव सेवा 'रेस्क्यू 1122' ने बताया कि उन्हें गुलिस्तान-ए-जौहर के ब्लॉक-5 क्षेत्र के निकट विस्फोट की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद राहत एवं बचाव दलों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना का संज्ञान लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट की जाए। सिंध के गृह मंत्री ने भी घटना पर चिंता जताते हुए अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी है।

फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि हमला किस उद्देश्य से किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज रविवार को शून्य से पांच साल तक की उम्र...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

काराकास (वेनेजुएला)। हालिया भू-गर्भीय आपदा से जूझ रहे वेनेजुएला में फिर धरती डोली है। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज रविवार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) द्वारा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

तेहरान/वाशिंगटन/बेरूत। चंद दिनों की शांति के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कमर्शियल जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका  ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

उत्तर प्रदेश

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी