नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री आरजू देउवा भी ई-पासपोर्ट खरीद प्रक्रिया में जांच के दायरे पर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

काठमांडू । नेपाल के एंटी करप्शन ब्यूरो ने पिछले वर्ष की ई-पासपोर्ट खरीद प्रक्रिया में तत्कालीन विदेश मंत्री डॉ. आरजू देउवा को भी जांच के दायरे में लिया है।

जांच अधिकारियों की टीम गुरुवार को बूढ़ानीलकण्ठ स्थित देउवा निवास के खंडहरनुमा परिसर में पहुंची और 'बयान के लिए उपस्थित हों' संबंधी नोटिस चस्पा किया। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार यदि बयान के लिए बुलाया गया व्यक्ति संपर्क में नहीं आता, तो उसके स्थायी पते पर नोटिस तामील करना अनिवार्य होता है।

बूढ़ानीलकण्ठ नगरपालिका–2 के वडाध्यक्ष राजेंद्र श्रेष्ठ ने बताया कि ब्यूरो की टीम को देउवा निवास परिसर में परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा के निजी सचिव भानु देउवा को फोन कर नोटिस तामेल होने की जानकारी दी। नोटिस तामील प्रक्रिया में संबंधित नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है।

ब्यूरो को संदेह है कि तत्कालीन विदेश मंत्री आरजू देउवा के हस्तक्षेप के कारण योग्यता पूरी न करने और अधिक राशि का प्रस्ताव देने वाली कंपनी को ठेका मिला। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। नोटिस चिपकाकर बयान के लिए बुलाने के बाद भी यदि वे उपस्थित नहीं होतीं, तो आगे क्या कदम उठाया जाए, इस पर ब्यूरो में चर्चा चल रही है।

प्रतिनिधि सभा चुनाव से पहले इलाज के लिए सिंगापुर गए देउवा दंपत्ति अभी तक नेपाल नहीं लौटे हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही सम्पत्ति शुद्धिकरण अनुसन्धान विभाग और विशेष अदालत को पत्र भेजकर जानकारी दी थी कि वे दो महीने बाद नेपाल लौटेंगे।

ब्यूरो से जुड़े सूत्रों के अनुसार कागजी तौर पर कोई प्रत्यक्ष भूमिका न दिखने के बावजूद ठेका प्रक्रिया की डिजाइन तैयार करने, पैकेज बनाने और ठेकेदारों के बीच समन्वय कराने में केवल आरजू ही नहीं, बल्कि उनके बेटे जयवीर देउवा की संलिप्तता संबंधी शिकायतें भी दर्ज हुई हैं।

ब्यूरो के जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ उपकरण बरामद किए गए हैं और फोन संपर्कों का विश्लेषण भी किया गया है। इन्हीं आधारों पर उनके खिलाफ भी जांच जरूरी मानी गई, इसलिए बयान के लिए बुलाने की कोशिश की गई।

पासपोर्ट विभाग से ई-पासपोर्ट ठेका दिए जाने से पहले जयवीर देउवा, राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के तत्कालीन राजनीतिक सलाहकार सुनील थापा के बेटे सिद्धार्थ थापा समेत कुछ व्यक्तियों और पासपोर्ट विभाग के महानिर्देशक तीर्थराज अर्याल के बीच कई बार मुलाकात हुई थी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज

लखनऊ। राजधानी के डालीबाग इलाके में एक बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज

नशामुक्त परिसर अभियान के तहत उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विवि के प्रयासों की सराहना की

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने नशामुक्त अभियान परिसर के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा...
दिल्ली 
नशामुक्त परिसर अभियान के तहत उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विवि के प्रयासों की सराहना की

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा 22 जून को विशेष महिला योग समारोह का आयोजन

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में भी गोरखपुर जनपद...
उत्तर प्रदेश 
महिला पतंजलि योग समिति द्वारा 22 जून को विशेष महिला योग समारोह का आयोजन

स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव : होमेश्वर साहू

धमतरी । ग्राम मुजगहन के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक एवं चार में सुपोषण चौपाल के अंतर्गत गुरुवार को गोदभराई कार्यक्रम...
छत्तीसगढ़ 
स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव : होमेश्वर साहू

उत्तर प्रदेश

डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज

लखनऊ। राजधानी के डालीबाग इलाके में एक बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा 22 जून को विशेष महिला योग समारोह का आयोजन

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में भी गोरखपुर जनपद...
उत्तर प्रदेश 
महिला पतंजलि योग समिति द्वारा 22 जून को विशेष महिला योग समारोह का आयोजन

आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार
उत्तर प्रदेश 
आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, नौचंडी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में गुरुवार को रेलवे लाइन पर एक ट्रैक्टर फंस गया। हालांकि रेलवे कर्मियों...
उत्तर प्रदेश 
रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, नौचंडी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया