इजरायल और लेबनान के बीच थम गई जंग, ट्रंप का बड़ा ऐलान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लेबनान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच के जरिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा है कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर हो गया है। ट्रंप ने कहा कि मेरी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई है। इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि शांति स्थापित करने के लिए वो औपचारिक रूप से 10 दिनों का सीजफायर शुरू करेंगे। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि उन्होंने लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के मकसद से 10 दिन के संघर्षविराम पर सहमति जताई है।

यह मेरे लिए सम्मान की बात: ट्रंप
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा,''34 सालों में पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन में हमारे विदेश मंत्री, मार्को रूबियो के साथ मिले। मैंने उपराष्ट्रपति JD वेंस और विदेश मंत्री रूबियो को, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, डैन रेजिन केन के साथ मिलकर, इजरायल और लेबनान के साथ काम करने का निर्देश दिया है ताकि एक स्थायी शांति हासिल की जा सके। दुनिया भर में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और यह मेरा 10वां युद्ध होगा, तो चलिए इसे पूरा करते हैं!"

बीजिंग में नेपाल-चीन वार्ता, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर विस्तार का प्रस्ताव ये खबर भी पढ़े : बीजिंग में नेपाल-चीन वार्ता, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर विस्तार का प्रस्ताव

लेबनान के राष्ट्रपति से हुई थी ट्रंप की बात
इससे पहले लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच वार्ता हुई है। जोसेफ आउन ने बातचीत के दौरान संघर्षविराम कराने और स्थायी शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया था।

 हम ईरान पर फिर से बहुत जोरदार हमला करेंगे:ट्रंप ये खबर भी पढ़े :  हम ईरान पर फिर से बहुत जोरदार हमला करेंगे:ट्रंप

इजरायल ने लेबनान में तबाह किया पुल
सीजफायर का ऐलान होने से पहले लेबनान की सेना ने बताया था कि 16 अप्रैल को इजरायली सेना ने तायर में कासमीयेह पुल को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। सेना ने इसे देश के खिलाफ जारी आक्रामकता का हिस्सा बताया था। सेना ने कहा था कि इस हमले का मकसद दक्षिणी लितानी क्षेत्र को उत्तरी क्षेत्र से काटकर अलग-थलग करना था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर तैनात एक सैनिक को भी चोट आई है।

अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति ये खबर भी पढ़े : अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

लेबनान पर भड़का हिजबुल्लाह
लेबनान और इजरायल के बीच बातचीत पर हिजबुल्लाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। हिजबुल्लाह के अधिकारी हुसैन हज हसन का कहना है कि इजरायल के साथ सीधी बातचीत करने का लेबनान सरकार का फैसला एक गंभीर भूल है। हसन के मुताबिक बातचीत देश के किसी भी हित को पूरा नहीं करती है और इसे रोक देना चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

संत कबीर नगर, 27 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 27.06.2026...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

एमएसएमई 'विकसित भारत 2047 की रीढ़, गुणवत्ता से समझौता नहीं : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकसित भारत 2047 की दिशा में...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
एमएसएमई 'विकसित भारत 2047 की रीढ़, गुणवत्ता से समझौता नहीं : उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

संत कबीर नगर, 27 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 27.06.2026...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर , पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
 हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार