इटली की पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी  से बोलीं- 'रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त'

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 रोम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में इटली पहुंच गए हैं। आज पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात होगी और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। बता दें कि रोम में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए इटली के विदेश मंत्री पहुंचे तो जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।

रोम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
रोम में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का होटल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। भारी तादाद में तिरंगा लेकर भारतीय होटल में पहुंचे थे। पूरा होटल मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा। पीएम मोदी ने भी गर्मजोशी से लोगों से मुलाकात की, लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया। इस दौरान भारतीय और इटली के कलाकारों ने पारंपरिक डांस और क्लासिकल म्यूज़िक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका पीएम मोदी ने भरपूर लुत्फ उठाया और उनकी हौसला-अफजाई भी की।

ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद ये खबर भी पढ़े : ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

पीएम मोदी ने क्या कहा?
इटली पहुंचने पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया और कहा- "मैं इटली के रोम शहर में उतर चुका हूं। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूंगा और उनसे चर्चा करूंगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) पर ध्यान केंद्रित करना। इसके साथ ही संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करूंगा।"

क्यों अहम है IMEC पर चर्चा?
पीएम मोदी की यात्रा में होने वाली चर्चाओं में सबसे अहम है इंडिया-मिडिल ईस्‍ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC। ये केवल एक ट्रेड कॉरिडोर ही नहीं है बल्कि ऐसा सिल्‍क रूट है जो भारत, मिडिल-ईस्‍ट और यूरोप के बीच की साझेदारी को मजबूत करेगा। इस कॉरिडोर के तहत, रेलवे, रोड, एनर्जी पाइपलाइन और समुद्र के नीचे डिजिटल केबल बिछाए जाएंगे। इस प्रोजेक्‍ट के अस्तित्‍व में आते ही दुनिया का व्यापारिक नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा