कीव को बंदूकधारी ने दहलाया, पांच लोगों को गोलियों से भूना, 15 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को स्वचालित हथियार से लैस एक व्यक्ति ने जमकर खूनखराबा किया। सड़क पर जो भी दिखाई दिया, उसे गोलियों से भून दिया। इसके बाद बंदूक लहराता हुआ सुपर मार्केट में घुस गया और कुछ लोगों को बंधक बना लिया।

विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस व्यक्ति ने करीब एक घंटे तक पुलिस को छकाया। इस गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सभी बंधकों को छुड़ा लिया है। इस अभियान में यह नरभक्षी भी मारा गया।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के अटॉर्नी जनरल रुस्लान क्रावचेंको ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मॉस्को में जन्मे इस व्यक्ति की आयु 58 वर्ष थी। पुलिस ने सुपर मार्केट में उसे मार गिराने में सफलता हासिल की। सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी पर BLA का बड़ा हमला, 45 पाक सैनिकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी पर BLA का बड़ा हमला, 45 पाक सैनिकों की मौत

क्रावचेंको ने बताया कि अधिकारी इस अपराध के हालात और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटे हैं। वह इसे एक आतंकवादी घटना के तौर पर भी देख रहे हैं। क्रावचेंको ने बताया कि इस व्यक्ति ने कीव के होलोसीव्स्की जिले की एक सड़क पर गोलीबारी की।

इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद वह सुपर मार्केट में घुस गया। कुछ लोगों को बंधक बनाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। क्रावचेंको ने बताया कि बंदकूधारी ने एक स्वचालित हथियार का इस्तेमाल किया।

कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को के अनुसार, 15 घायलों में नौ का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि बंधकों को छुड़ाने के लिए नेशनल पुलिस की रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट की मदद लेनी पड़ी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि जांचकर्ता फिलहाल उसके बारे में हर मुमकिन जानकारी जुटाने और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों किया।

जेलेंस्की ने बताया कि बंदूकधारी यूक्रेन के दोनेत्स्क इलाके में काफी समय से रह रहा था। जिस अपार्टमेंट में शूटर के रहने का पता दर्ज था, हमले के लगभग उसी समय उसमें भीड़ ने आग लगा दी।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

सरकार नीट पेपर लीक समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू  नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

जिलों में निगरानी बढ़ाकर स्वास्थ्य विभाग ने दिए दिशा-निर्देश  चेन्नई। तमिलनाडु में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य...
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

बस्ती - अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

जियोहॉटस्टार ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया खास ऑफर, 1 रुपये में ले मेंबरशिप

जियोहॉटस्टार अपने कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है। इसके तहत यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में...
टेक-मित्र 
जियोहॉटस्टार ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया खास ऑफर, 1 रुपये में ले मेंबरशिप

उत्तर प्रदेश

क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

बस्ती - अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय

बस्ती - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित पौराणिक...
उत्तर प्रदेश 
संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय

पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस से हुई मृत्यु के मामले को अब राष्ट्रीय स्तर...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर