अब तक 577 हज यात्रियों की मौत, मक्का का सबसे बड़ा मुर्दाघर लाशों से भरा
सऊदी अरब में हज यात्रियों पर कहर बनकर टूटी गर्मी
रियाद: सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी हज यात्रियों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। गर्मी के चलते हज के दौरान कम से कम 550 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मरने वालों में सबसे बड़ी संख्या मिस्र से है। दो अरब राजनयिकों ने समाचार एजेंसी को बताया कि मिस्र से 323 हज यात्रियों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकांश गर्मी से जुड़ी बीमारियों के कारण मारे गए हैं। एक रायनयिक ने कहा कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में सिवाय एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी के कारण हुई है। एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया। राजनयिक ने बताया कि यह आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में अस्पताल के मुर्दाघर से आया है।
मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघर में 550 लाशें
राजनयिकों ने बताया कि जॉर्डन के कम से कम 60 लोगों की मौत हुई है। यह संख्या मंगलवार को अम्मान से जारी आधिकारिक आंकड़े से ज्यादा है, जिसमें 41 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। नई मौतों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल संख्या 577 हो गई है। राजनयिकों ने कहा कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में कुल 550 शव थे।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां