व्यापार मंडल का कल होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम
लालगंज रायबरेली। व्यापार मंडल के तत्वाधान में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 7 अप्रैल को किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने बताया कि कस्बे के बेहटा चैराहा स्थित श्री लगन उत्सव लान में रविवार को होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह मे समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले आधा दर्जन लोगो को जहां सम्मानित किया जायेगा वही स्थानीय फाग गायन के साथ अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। कार्यक्रम संबधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका होगें।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां