बहराइच: धनराजपुर में गूंजा महर्षि कश्यप और महाराजा गुहराज निषाद का जयकारा

जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

ज्ञान और पुरुषार्थ से असंभव को भी संभव बनाना ही महर्षि कश्यप की सच्ची सीख"

IMG-20260405-WA0041

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी ये खबर भी पढ़े : नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। जरवल के धनराजपुर गांव में महर्षि कश्यप और महाराजा गुहराज निषाद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रामगोपाल कश्यप के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता मनीष कश्यप और अमरनाथ निषाद ने कहा कि महर्षि कश्यप हमारे अस्तित्व के मूल हैं। उनके द्वारा दिखाया गया सत्य, तप और ज्ञान का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महर्षि का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन पुरुषार्थ और अटूट ज्ञान के बल पर असंभव कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है। महापुरुषों के बताए रास्तों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। जयंती समारोह के दौरान समाज के उत्थान और एकजुटता पर भी चर्चा की गई और समाज सेवा करने वाले वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट दीपेंद्र निषाद, हरिओम निषाद, समाजसेवी महेश चन्द्र पूर्व प्रधान कल्लू निषाद, मंगल प्रधान, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दीपक कश्यप,गोपाल सिंह, मिथलेश निषाद, सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव, पवन निषाद, हरिनाम शर्मा, दीपक कश्यप, अवधेश कश्यप, शादाब पहलवान, गंगाराम, सुखराम निषाद,गोलू निषाद, राकेश, माधव, भानु सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक रामगोपाल कश्यप ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

तेहरान : तेहरान में भारतीय दूतावास को जानकारी है कि मोज़ाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

भारत बनाम पाकिस्तान: मस्कट में खेली जा रही FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष टीम की शानदार...
खेल 
भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

आलू टमाटर की ये चटपटी सब्जी : बिना प्याज और लहसुन के भी आलू-टमाटर की सब्जी इतनी टेस्टी बन सकती...
खाना पकाना 
बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

नई दिल्ली :विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को जारी किए अपने बयान में कहा कि भारत किसी भी तरह से...
राष्ट्रीय 
 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

  एनटीए के खिलाफ  :नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों सरकार...
शिक्षा-रोजगार 
एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़