तृणमूल विधायक मदन मित्र के घर ईडी की छापेमारी

नगर निकाय भर्ती अनियमितता मामले में कई ठिकानों पर कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नगर निकायों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार सुबह से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। केंद्रीय एजेंसी की टीमों ने कोलकाता और उसके आसपास के छह से सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इसी क्रम में कामरहाटी से तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र के आवासों पर भी तलाशी ली गई।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की एक टीम भवानीपुर और कालीघाट स्थित मदन मित्र के आवासों पर पहुंची। शनिवार सुबह से दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान जारी रहा। हालांकि, छापेमारी के समय मदन मित्र किस आवास पर मौजूद थे, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी।

बारुईपुर मॉब लिंचिंग केस में तीन और गिरफ्तार, आरोपितों की संख्या बढ़कर हुई पांच  ये खबर भी पढ़े : बारुईपुर मॉब लिंचिंग केस में तीन और गिरफ्तार, आरोपितों की संख्या बढ़कर हुई पांच

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी नगर निकायों में भर्ती से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसी कड़ी में कामरहाटी नगरपालिका में नियुक्तियों से संबंधित कुछ मामलों की पड़ताल के लिए ईडी अधिकारियों ने मदन मित्र के आवास पर दस्तक दी। इसके अलावा एजेंसी की एक अन्य टीम बेहाला क्षेत्र में भी जांच के लिए पहुंची।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मदन मित्र ने कामारहटी नगरपालिका के अध्यक्ष गोपाल साहा के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने नगरपालिका के सभी पार्षदों को इस्तीफा देने का आह्वान किया था। मदन का आरोप था कि नगरपालिका की सेवाओं को बाधित कर अध्यक्ष पर दबाव बनाया गया, जिसके कारण उनके पास पद छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

मदन मित्र ने तृणमूल समर्थकों और पार्षदों से इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी। उन्होंने दावा किया था कि आगामी नगरपालिका चुनाव में तृणमूल कांग्रेस फिर से प्रत्येक वार्ड में जीत हासिल कर बोर्ड पर कब्जा करेगी। उनके इस बयान के अगले ही दिन ईडी की कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में राज्य में तृणमूल कांग्रेस को झटका लगा है, हालांकि कामरहाटी सीट पर मदन मित्र अपनी जीत बरकरार रखने में सफल रहे। इसके बावजूद क्षेत्रीय राजनीति में पार्टी के भीतर मतभेद और नगर निकायों से जुड़े विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। कई पार्षदों की गिरफ्तारी और उन पर वसूली जैसे आरोपों के बीच अब नगर निकाय भर्ती मामले में मदन मित्र भी जांच एजेंसियों के दायरे में आ गए हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी मदन मित्र के आवास पर छापेमारी कर चुकी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

 नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, 

मुखमेलपुर में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों...
दिल्ली 
 नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, 

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

सेंटकॉम ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग बताया। सभी देशों के जहाजों की निर्बाध आवाजाही जारी रहने की बात कही।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप