जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न

जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न

IMG-20231121-WA0156

बदायूँ। जिला पंचायत बदायूँ बोर्ड की बैठक जिला पंचायत, बदायूँ सभागार में जिला पंचायत की अध्यक्ष वर्षा सिंह की अध्यक्षता में व प्रमुख क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के सदस्यगण उपस्थिति में सम्पन्न हुई। केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, पर्यवेक्षक के रूप में वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) बदायूँ तथा जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में प्रस्ताव सं0-01 गत बैठक की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी। प्रस्ताव सं०-02 वाई सर्कुलेशन अनुमोदित कार्ययोजना की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी। प्रस्ताव सं0-03 पुनरीक्षित वजट वर्ष 2023-24 एवं मूल वजट वर्ष 2024-25 की स्वीकृति पर विचार जिसे सदन के समक्ष अपर मुख्य अधिकारी द्वारा सदन में पढकर सुनाया गया जिसके अनुसार पुनरीक्षित बजट वर्ष 2023-24 अकंन रू0-4264.626 (लाख) एवं मूल वजट वर्ष 2024-25 अकंन रू0-4301.177 (लाख) का सर्वसम्मत्ति से अनमोदित किया गया। प्रस्ताव सं0-04 पंचम राज्य वित्त आयोग/ 15 वीं वित्त आयोग के विगत वर्षों की पुनरीक्षित कार्ययोजना को सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से अनुमोदित किया गया। प्रस्ताव सं0-05 पंचम राज्य वित्त आयोग/ 15 वॉ वित्त आयोग के सापेक्ष प्राप्त होने वाले अनुदान से वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना पर विचार हेतु सदन के समक्ष रखा गया जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से अनुमोदित किया गया। प्रस्ताव सं०-08 जनपद के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से चर्चा के दौरान सदस्यगणों द्वारा अपने-02 क्षेत्र की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया जिसको सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शीघ्र निदान कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत के सदस्यगणों, प्रमुखगणों एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। बैठक में सुरेन्द्र कुमार दुबे, अपर मुख्य अधिकारी, मासूम रज़ा, अभियन्ता, जिला पंचायत, बदायूँ व कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा के दौरान भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक साझेदारी'...
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत