जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
किसानों का 48 घण्टो के अंदर किया जाए भुगतान : डीएम
On
बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को तहसील मीरगंज में क्रय संस्था यूपीएसएस द्वारा संचालित व मण्डीयार्ड द्वितीय में स्थापित राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र पर जिन कृषकों द्वारा अपना धान विक्रय किया जा रहा है उनका ससमय भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाये।जिलाधिकारी ने जानकारी ली कि इस क्षेत्र में किस प्रजाति का धान अधिक होता है और विक्रय के लिये आता है। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र पर लगे कांटे आदि की प्रमणिता को भी जांचा गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान खरीद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को भी देखा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान 48 घंटे में किया जाए। धान विक्रय करने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। असुविधा की स्थिति में प्रयोग किये जाने वाले नम्बरों 0581-400 2279 एवं टोल फ्री नंबर 18001800150 एवं व्हाट्सएप नंबर 7839565063 को भी क्रय केन्द्रों पर चस्पा करने के निर्देश दिये, जिससे किसान बन्धु उन नम्बरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकें।।निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मीरगंज, डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार पाण्डेय, क्रय केन्द्र प्रभारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags: Bareilly
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 14:31:19
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बुधवार सुबह से बादल छाए हैं। हालांकि बीती रात कुछ जगह हल्की से...
टिप्पणियां