एबीबी इंडिया के एक शेयर पर मिलेगा 29.59 रुपये का डिविडेंड, 2 मई है रिकॉर्ड डेट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। एबीबी इंडिया ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी के शेयर होल्डर्स को 29.59 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट दो मई तय की गई है।

मतलब दो मई तक जिन लोगों के नाम शेयरों के नाम लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी के पास या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे लोग ही डिविडेंड के हकदार होंगे।

इससे पहले कंपनी ने कैलेंडर ईयर 2025 के लिए 9.77 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। एबीबी इंडिया अपने इंटरनल फाइनेंशियल ऑपरेशन के लिए वित्त वर्ष के रूप में अप्रैल से मार्च के कैलेंडर की जगह जनवरी से दिसंबर के कैलेंडर को फॉलो करती है।

 स्टॉक मार्केट में उत्कल स्पेशलिटी की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट ये खबर भी पढ़े :  स्टॉक मार्केट में उत्कल स्पेशलिटी की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

हालांकि, एक्सटर्नल फाइनेंशियल ऑपरेशन के लिए सामान्य तौर पर मान्य अप्रैल-मार्च के वित्त वर्ष का ही प्रयोग होता है। एक मई को शेयर बाजार में महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी होने के कारण रिकॉर्ड डेट दो मई के ठीक पहले वाले कारोबारी दिन 30 अप्रैल को कंपनी का शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा।

तेल की कीमतों में गिरावट: 2 मार्च के बाद पहली बार 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल ये खबर भी पढ़े : तेल की कीमतों में गिरावट: 2 मार्च के बाद पहली बार 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल

इस डिविडेंड की घोषणा फरवरी महीने में हुई थी। अब एबीबी इंडिया की नौ मई को होने वाली सालाना आम बैठक (एजीएम) में डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू दो रुपये है।

शेयर होल्डर्स के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान होने के बावजूद आज एबीबी इंडिया के शेयर सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद 6,880 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी 4 नई इलेक्ट्रिक कार ये खबर भी पढ़े : टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी 4 नई इलेक्ट्रिक कार

कंपनी के शेयर के मार्केट परफॉर्मेंस की बात करें तो ये शेयर पिछले दो सप्ताह में 12 प्रतिशत, पिछले तीन महीने में 40 प्रतिशत और पिछले तीन साल में 112 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये है। दिसंबर, 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

अक्टूबर से दिसंबर, 2025 की तिमाही में एबीबी इंडिया का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 3,557 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 432.85 करोड़ रुपये रहा।

अगर कैलेंडर ईयर 2025 की बात करें तो पूरे साल के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 13,202.73 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,668.26 करोड़ रुपये रहा। कंपनी जनवरी से मार्च, 2026 तिमाही के नतीजे आठ मई को बोर्ड मीटिंग के बाद जारी करने वाली है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

षड्बल : ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के सबसे मजबूत ग्रह का पता करने के लिए षड्बल जानना बेहद जरूरी होता...
धर्म-आध्यात्म 
 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

एसी ब्लास्ट : गर्मियों में एसी हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी वजह से इन दिनों आग लगने की...
विचार मित्र 
एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को 30 जून को लॉन्च करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम