टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी 4 नई इलेक्ट्रिक कार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

टाटा  : भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) का चलन अपने 'अर्ली अडॉप्टर्स' स्टेज को पार कर गया है। ऐसे में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ईवी सेगमेंट में अपने टॉप पोजिशन को बनाए रखने के लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक 4 नई इलेक्ट्रिक कार और 10 से ज्यादा एडवांस्ड वैरिएंट वाले मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है। 'अर्ली अडॉप्टर्स' वो ग्राहक हैं जो प्रतिस्पर्धी बढ़त पाने के लिए कोई नया विचार या टेक्नोलॉजी को चुनते हैं। टाटा मोटर्स ने इंवेस्टर्स को बताया कि वो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ के अगले स्टेज की तैयारी कर रहे हैं और 2030-31 तक 30 प्रतिशत से ज्यादा की ईवी रीच पर नजर रखे हुए है। 

अर्ली अडॉप्टर्स से अर्ली मैजोरटी की ओर शिफ्ट हो गया है भारत का ईवी मार्केट
TMPV ने कहा, ''अभी, ईवी पर 'अर्ली मैजोरिटी' विचार कर रही है। हम अर्ली और लेट मैजोरिटी ग्राहकों के बीच ईवी को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाएंगे।'' 'अर्ली मैजोरिटी' ग्राहक वो होते हैं जिन्हें खरीदने से पहले सफल 'केस स्टडीज' देखने की जरूरत होती है, जबकि 'लेट मैजोरिटी' वाले ग्राहक आम आदमी के नए विचार या टेक्नोलॉजी को अपनाने के बाद ही उसे स्वीकार करते हैं। कंपनी का कहना है कि भारत का ईवी मार्केट अर्ली अडॉप्टर्स से अर्ली मैजोरटी की ओर शिफ्ट हो गया है। 

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा ये खबर भी पढ़े : मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

ईवी मार्केट में इनोवेटर्स की संख्या 2.5 प्रतिशत
टाटा मोटर्स के मुताबिक, ईवी मार्केट में अर्ली अडॉप्टर्स की हिस्सेदारी 13.5 प्रतिशत है, जबकि अर्ली मैजोरटी और लेट मैजोरटी का हिस्सा 34-34 प्रतिशत है। वहीं पीछे रहने वालों की संख्या 16 प्रतिशत है और इनोवेटर्स की संख्या 2.5 प्रतिशत है। इनोवेटर्स रिस्क लेने वाले होते हैं जो नई चीजें सबसे पहले आजमाना पसंद करते हैं, जबकि पीछे रहने वाले ग्राहक परंपरागत होते हैं जो बदलाव का विरोध करते हैं और उसे सबसे आखिर में स्वीकार करते हैं। 

2030-31 तक टाटा के पास होगा 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पोर्टफोलियो
कंपनी ने एक प्रेजेंटेशन में कहा, ''2030-31 तक हमारे पास 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पोर्टफोलियो होगा। हमारे पोर्टफोलियो को पूरी तरह से मजबूत करने के लिए ग्रोथ के अगले स्टेज के लिए हम लगातार नई गाड़ियां लाएंगे।'' कंपनी के मौजूदा ईवी पोर्टफोलियो में एक्सप्रेस-टी, कर्व, हैरियर, नेक्सॉन, पंच और टियागो शामिल हैं। कंपनी की योजना 2030-31 तक 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जोड़ने और 10 से ज्यादा एडवांस्ड वैरिएंट वाले मॉडल लॉन्च करने की है। 

नए मॉडल में टाटा की इलेक्ट्रिक सिएरा का नाम भी शामिल
टाटा की आने वाली नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सिएरा शामिल है, जो इसके अविन्या कॉन्सेप्ट पर आधारित एक प्रोडक्ट है। इसके अलावा दो अन्य मॉडल हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि वो अपनी ईवी सीरीज की रेंज को दो से तीन गुना और फास्ट चार्जिंग की स्पीड को तीन गुना बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। साथ ही बैटरी की एनर्जी डेन्सिटी को 20-23 प्रतिशत तक बढ़ा रही है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन