गेम्सक्राफ्ट के खिलाफ पीएमएलए मामले में 526 करोड़ रुपये की जमा राशि पर लगाई रोक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गेम्सक्राफ्ट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन मामले में तलाशी अभियान पूरा करने के बाद गेम्सक्राफ्ट कंपनी के 526 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही 3.5 करोड़ रुपये के सोने के आभूषणों के साथ 11 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

ईडी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि बेंगलुरु रमीकल्चर ऐप से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में मेसर्स गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ सात मई को तलाशी अभियान शुरू किया था.

जो छापेमारी 13 मई को समाप्त हुई। इस दौरान उसके निदेशकों एव मुख्य कर्मचारियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अभियान के दौरान बैंक जमा राशि, बांड और सावधि जमा जैसी कुल 526.49 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों पर रोक लगा दी गई.

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

जबकि 3.5 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 11 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। छापेमारी के बाद ईडी ने कंपनी के तीन संस्थापकों दीपक सिंह, पृथ्वी राज सिंह और विकास तनेजा को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, 2.30 किलोग्राम वज़न का बुलियन/सोना/हीरे के आभूषण (जिनकी कीमत लगभग 3.50 करोड़ रुपये है) और 11 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई।

साथ ही बैंक बैलेंस, पेमेंट गेटवे बैलेंस, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और फिक्स्ड डिपॉज़िट सहित लगभग 526.49 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों को फ्रीज किया गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि कथित धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित कई पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और अन्य संबंधित कंपनियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया।

ईडी अधिकारियों के अनुसार यह प्लेटफॉर्म विभिन्न ऑनलाइन रियल-मनी गेम्स जैसे ‘रमीकल्चर’, रमीटाइम ऐप का मालिक है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने अगस्त 2025 में ऑनलाइन मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

पुलिस निगरानी में छोटे वाहनों को सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य तक सीवान। बिहार बंद के दौरान जेपी चौक पर प्रदर्शनकारियों...
बिहार 
बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की पहचान में जुटी पुलिस गुवाहाटी। गुवाहाटी के बशिष्ठ स्थित काली मंदिर में बीती रात...
राष्ट्रीय 
काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को मियादी बुखार, ट्वीट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी

देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले समर्थकों के आभार प्रकट किया नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को मियादी बुखार, ट्वीट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी

कालीशिला यात्रा में गुजरात से आए श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने श्रद्धालु को मृत घोषित किया रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
उत्तराखंड 
कालीशिला यात्रा में गुजरात से आए श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश

कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार