झारखंड के कुछ हिस्सों में 18 अगस्त काे भारी बारिश की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। बंगाल की खाड़ी से सटे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाके में बना साइक्लोनिक सर्कुलेश राज्य की ओर बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ राजधानी रांची से गुजर रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा। 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। माैसम विभाग ने दस जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी ,पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां इलाके शामिल हैँ। इन जिलाें में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 18 अगस्त को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसमें पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है। राज्य में अब तक 13 फीसदी ही बारिश हुई है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गयी है। केंद्र ने कहा कि कम दबाव प्रणाली से जुड़ा चक्रवाती झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है, जिससे भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बढ़ गई है। आम लोगों और किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में भारी बारिश की संभावना 20 अगस्त तक है।

 

अभिजीत सरकार हत्याकांड का भगोड़ा आरोपित गुवाहाटी से गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अभिजीत सरकार हत्याकांड का भगोड़ा आरोपित गुवाहाटी से गिरफ्तार

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

300 महिलाएं जुटीं; अब तक तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

संसद न चलने पर कंगना ने विपक्ष को घेरा, बोलीं- ऐसे कैसे चलेगा सदन?

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच जारी गतिरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी...
राष्ट्रीय 
संसद न चलने पर कंगना ने विपक्ष को घेरा, बोलीं- ऐसे कैसे चलेगा सदन?

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

-यूपी की खरीद देश के राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से अधिक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

गंदगी और कॉकरोच मिलने पर Blinkit यूनिट का लाइसेंस निलंबित

मुंबई। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई...
महाराष्ट्र 
गंदगी और कॉकरोच मिलने पर Blinkit यूनिट का लाइसेंस निलंबित

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

300 महिलाएं जुटीं; अब तक तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

-यूपी की खरीद देश के राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से अधिक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

यूपी में अब 8 कमरों तक का होम-स्टे,ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भवन स्वामी 16 शैय्या तक पर्यटकों को दे सकेंगे किराए पर
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में अब 8 कमरों तक का होम-स्टे,ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा