अभिजीत सरकार हत्याकांड का भगोड़ा आरोपित गुवाहाटी से गिरफ्तार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, भगोड़ा आरोपित अरूप दास गिरफ्तार 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित अरूप दास उर्फ बापी दास को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2021 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।

सीबीआई ने गुरुवार को बताया कि आरोपित जांच और न्यायिक प्रक्रिया में कभी शामिल नहीं हुआ। उसकी गिरफ्तारी के लिए एजेंसी ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। खुफिया सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू ये खबर भी पढ़े : जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के 19 अगस्त 2021 के आदेश के अनुपालन में 25 अगस्त 2021 को कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में दर्ज प्राथमिकी अपने हाथ में लेकर मामले की जांच शुरू की थी। मामला 2 मई 2021 को सीतलातला लेन में अभिजीत सरकार की कथित हत्या से संबंधित है।

जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने वर्ष 2021 और 2025 में 38 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र दाखिल किए थे। इनमें अरूप दास उर्फ बापी दास के अलावा तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस विधायक परेश पाल तथा तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस पार्षद स्वपन समद्दार और पापिया घोष भी शामिल हैं। मामला फिलहाल कोलकाता के सिटी सेशंस कोर्ट में विचाराधीन है। सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को 7 अगस्त को सक्षम न्यायालय में पेश करने के लिए गुवाहाटी से कोलकाता लाया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/गोरखपुर।*आज संसद भवन स्थित कार्यालय में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...

हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा...
मध्य प्रदेश 
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...