विश्वविद्यालय के छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती: राहुल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन छात्रों की मांगें सुनने के बजाय उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रहा है।
राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें सुनने के बजाय उन पर प्राथमिकी दर्ज कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीति युवाओं की आवाज दबाने की है।
राहुल ने लिखा, “सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुकदमे और आवाज उठाओ तो पेलेट गन।” कांग्रेस नेता ने कहा कि जब उन्होंने छात्रों की बात सुनने के लिए प्रयागराज जाने का निर्णय लिया, तभी से प्रशासन उनके कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज से भी डर रही है। राहुल ने कहा, “मैं छात्रों के साथ हूं। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती।”
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
