आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त

12 अधिकारियों का वेतन बाधित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

बाराबंकी। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस,जनसुनवाई पोर्टल) के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों एवं संदर्भों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। 07 अगस्त 2026 की स्थिति में डिफाल्टर एवं 11 अगस्त को डिफाल्टर होने वाले कुल 59 संदर्भ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के स्तर पर लंबित पाए गए। 

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित 12 अधिकारियों का एक दिवस का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं।शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त जनशिकायतों एवं संदर्भों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना है। 

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती ये खबर भी पढ़े : भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

इसके लिए अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद समीक्षा में निर्धारित अवधि में संदर्भों का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

कृषि विभाग के सर्वाधिक 23 संदर्भ लंबित
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार उप निदेशक, कृषि विभाग, बाराबंकी के स्तर पर सर्वाधिक 23 संदर्भ लंबित पाए गए। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के स्तर पर 8 संदर्भ लंबित मिले।राजस्व एवं आपदा विभाग के अंतर्गत कुल 17 संदर्भ निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित नहीं किए गए। इनमें उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट के 4, तहसीलदार रामसनेहीघाट के 3 तथा तहसीलदार फतेहपुर के 10 संदर्भ शामिल हैं।इसी प्रकार विद्युत विभाग के स्तर पर कुल 6 संदर्भ लंबित पाए गए।

इनमें अधिशासी अभियंता विद्युत फतेहपुर के 1, अधिशासी अभियंता विद्युत रामसनेहीघाट के 3 तथा अधिशासी अभियंता विद्युत रामनगर के 2 संदर्भ शामिल हैं।इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बाराबंकी के स्तर पर 2 संदर्भ, चकबंदी अधिकारी, सिरौली गौसपुर के स्तर पर 1 संदर्भ, अधिशासी अभियंता, बाराबंकी जल निगम (नगरीय) के स्तर पर 1 संदर्भ तथा जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, बाराबंकी के स्तर पर 1 संदर्भ लंबित पाया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लंबित संदर्भों के निस्तारण में हुई देरी के संबंध में कारण स्पष्ट करते हुए सुस्पष्ट एवं तथ्यात्मक स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आमजन से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोकसभा में ‘केरल’ का नाम ‘केरलम’ करने वाला विधेयक पास

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम्’ किए जाने से जुड़ा विधेयक शोर-शराबे के बीच...
राष्ट्रीय 
लोकसभा में ‘केरल’ का नाम ‘केरलम’ करने वाला विधेयक पास

सेना प्रमुख धीरज सेठ ने हरियाणा के राज्यपाल से की मुलाकात

चंडीगढ़। आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को हरियाणा लोक भवन में हरियाणा के गवर्नर प्रो. असीम कुमार घोष...
पंजाब 
सेना प्रमुख धीरज सेठ ने हरियाणा के राज्यपाल से की मुलाकात

इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में सामान किया बरामद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के विद्युतीकरण कार्य में आई तेजी

नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 508 किलोमीटर लंबे इस हाईस्पीड...
राष्ट्रीय 
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के विद्युतीकरण कार्य में आई तेजी

नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

नेताजी की बेटी अनीता बोस ने दायर की याचिका
राष्ट्रीय  राज्य 
नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

उत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में सामान किया बरामद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

300 महिलाएं जुटीं; अब तक तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

-यूपी की खरीद देश के राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से अधिक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार