शबाना आजमी 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' से सम्मानित

शबाना आजमी 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' से सम्मानित

लंदन। भारतीय सिनेमा और महिला अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेत्री शबाना आजमी को ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ के खिताब से सम्मानित किया गया। शबाना आजमी (73) वार्षिक ‘यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल’ (यूकेएएफएफ) में शामिल होने के लिए लंदन में थीं। सिनेमा में उनके 50 साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों और छह फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें पिछले सप्ताह एक समारोह में ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ से सम्मानित किया गया।‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार लंदन या सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। आजमी ने कहा, मैं ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सिनेमा की शक्ति का प्रमाण है कि हम सीमाओं को पार करने और समाज पर सार्थक प्रभाव डालने में सक्षम हैं।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
    * बैठक करते डीएम एसपी व अन्य ‎आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक  सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत
मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर तस्कीन अहमद ने कहा-हमने दबाव में आकर गलत फैसले लिए
विंबलडन 2025: अल्कराज़ ने क्वालिफायर ऑली टार्वेट को हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह
भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत