आतंकियों के मुकदमा वापस लेने वालों से हिसाब करने का मौका है लोकसभा चुनाव

आतंकियों के मुकदमा वापस लेने वालों से हिसाब करने का मौका है लोकसभा चुनाव

सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां मिश्रिख में सीतापुर और हरदोई लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा में विपक्ष पर खूब बरसे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पहले यही भारत था लेकिन उस भारत में गरीब भूख से मरता था। किसान आत्महत्या कर रहे थे। अपराधियों का बोलबाला था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। पिछले 10 सालों में बदले हुए भारत की तस्वीर दुनिया देख रही है।मुख्यमंत्री योगी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज भारत बदल गया है। आज 50 करोड़ जनधन खाते खोले गए, 12 करोड़ घरों में शौचालय बन गए हैं। 10 करोड़ घर में उज्ज्वला योजना के सिलेंडर मिले, चार करोड़ घर बन गए हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि जिनके घर में सिलेंडर नहीं है, उन्हें सिलेंडर मिलेगा।

जिनका घर नहीं है, उन्हें घर मिलेगा। यह परिवर्तन तब आया है जब आपका एक वोट मोदी के समर्थन में गया है।सीएम योगी ने कहा कि साइकिल और पंजे पर वोट जाता था तो वाराणसी में संकट मोचक मंदिर पर आतंकी हमला होता था। कचहरियों में विस्फोट होते थे। सपाई आतंकियों से मुकदमें वापस लेते थे। ये आतंकियों के समर्थक हैं। राम भक्तों पर गोली चलाते हैं। यह लोकसभा चुनाव इन लोगों से हिसाब लेने का मौका है। राम द्रोहियों को अपने वोट से जवाब दीजिए। यह चुनाव आत्मनिर्भर भारत के लिए है। नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार पीएम बनना आवश्यक है। अबकी बार चार सौ पार पहुंचाना है तो भाजपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से जिता कर दिल्ली भेजना है। कमल चुनाव चिन्ह पर वोट देना है। घर-घर पीएम मोदी का संदेश पहुंचाना है। योगी ने जनता से विपक्षी उम्मीदवारों की जमानत जब्त करने की हामी भरवाई।

Tags: sitapur

About The Author

Latest News

दुष्कर्म करने के मामले मे वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार दुष्कर्म करने के मामले मे वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संत कबीर नगर ,पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  ब्रजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी...
महिला थाना द्वारा 03 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
, मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत एसपी द्वारा रैली स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा
मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित कराने हेतु एमसीएमसी कमेटी से लेनी होगी अनुमति- डीईओ।
प्रेक्षक द्वारा माकपोल का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
20 एवं 22 मई 2024 को मतदान कार्मिक घर-घर जाकर करायेगें वोटिंग-ए0डी0एम0
सभी मतदाताओं को वोटर पर्ची/मतदान पर्ची का किया वितरण- उप जिला निर्वाचन अधिकारी।