नगर आयुक्त की सख्ती से सुधरा जलकल विभाग

नगर आयुक्त की सख्ती से सुधरा जलकल विभाग

लखनऊ। नगर निगम के जलकल विभाग की लापरवाही के चलते जानकीपुरम में खुले मैनहोल में गिरकर आठ वर्षीय मासूम  की मौत के बाद नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी। जिसके बाद जलकल विभाग ने नगर आयुक्त के निर्देश पर राजधानी के सभी खुले मैनहोल के ढक्कनों को बंद करने का कार्य शुरू करवा दिया।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की फटकार के बाद जागे जलकल विभाग के अफसरों ने राजधानी के समस्त जोनो में निरीक्षण कर खुले मेन होल के ढक्कनों को हटाने का काम किया और इसी क्रम में जलकल विभाग सुएज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 339  मेनहोल ढकने का काम किया गया और पॉलीक्रीट इंटरप्राइजेज ने मेरठ से 383 नग मेनहोल खरीद कर ऐशबाग स्टोर में रखा गया है। सुएज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास वर्तमान में 353 नग मेनहोल कवर मौजूद हैं।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News

 चुर्ला गैंग के 03 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार चुर्ला गैंग के 03 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर ,आज दिनांक 13.05.2024 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर...
महिला द्वारा चाकू मारकर घायल 01 व्यक्ति को भेजवाया गया अस्पताल
जानलेवा हमला करने के मामले में 01 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
हत्या के मामले में 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2024 के अवसर पर एम्स गोरखपुर नें आयोजित किए  कार्यक्रम 
विधि छात्रों हेतु इंटर्नशिप का आयोजन।
आस्ट्रेलिया डेंटल काउंसिल टीम पहुंची केजीएमयू