आज का राशिफल 27 अप्रैल 2024 जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2024 जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष 
 अपने काम को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी। व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के लोग आपसे अपेक्षा रखेंगे। इस कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।

वृष   
आपकी कला की लोग प्रशन्सा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामन्जस्य बेहतरीन रहेगा।व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। प्रेम सम्बन्ध का आनन्द उठायेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

मिथुन 
 आपके बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित रहेंगे। मन में कुछ नया करने का विचार बनेगा।कठिन कार्य के पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

कर्क   
पढ़ाई में आ रहे अवरोध दूर होंगे। करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।बच्चों की जरूरतों का सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। आमतौर पर आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

सिंह  
 कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।पुरानी समस्या आपको सुलझती हुई नजर आयेंगी। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में आय वृद्धि होगी। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग मिलेगा।

कन्या  
आपके काम में स्थिरता आयेगी। दिन शुभ है।व्यापार में लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बेहद सक्रिय रहेंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। दिन आपके लिये नयी सम्भावनाओं को जन्म देगा।

तुला
  धन का ज्यादा लालच न करें। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकता है। विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आय से अधिक खर्च होने से आपको नुकसान होगा। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दुष्टजन आपको हानि पहुँचा सकते हैं।

वृश्चिक
 जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द लेंगे। नयी परियोजनाओं में आप धन निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

धनु 
दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें।स्वास्थ्य खराब हो सकता है।  अपनी भावनाओं को संयमित रखें। आज कर्ज बिल्कुल भी न लें। आपकी बातें लोगों को बुरी लग सकती है। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मकर  
 आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा।महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। पुराने स्वास्थ्य विकार दूर होंगे। उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। यात्रा से बड़ा धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

कुंभ 
 व्यापार को लेकर नये विचार मस्तिष्क में आयेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी महत्व देंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन  
सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।आज एसिडिटी के कारण समस्या होगी।  पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है।

पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News