पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार
On
सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना का आरोपित मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपी 20 हजार का इनामी है।क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर ने शुक्रवार को बताया कि भोर में पुलिस एवं बदमाश की मुठभेड़ हुई। आरोपित द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया।आरोपित की पहचान नौशाद पुत्र शोएब खान निवासी धौरहरा थाना जीएनपुर जनपद आजमगढ़ जो जनपद आजमगढ़ का हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित है। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस व 8500 रुपये बरामद किए गए हैं।
Tags: Sultanpur
About The Author
Related Posts
Latest News
साहित्यकारों, कवियो ने उल्लास के साथ मनाया बस्ती का 159 वां स्थापना दिवस
06 May 2024 17:12:20
बस्ती - सोमवार को बस्ती वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा कलेक्टेªट परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन...