भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रियंका वाड्रा के भाषण पर कसा तंज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रियंका वाड्रा के भाषण पर कसा तंज

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को चित्तौडगढ़ और डूंगरपुर में प्रियंका वाड्रा द्वारा दिये गए वक्तव्य पर पलटवार किया है। जोशी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा को राजस्थान में गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीति दिखाई नहीं देती, एक धर्म के त्योहारों को मनाने के लिए पूरी छूट दी जाती है और हिन्दू त्योहारों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। धर्म की राजनीति कांग्रेस करती है भाजपा सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर काम करती है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस ने जनता से सिर्फ झूठे वादे किए जबकि भाजपा ने जो कहा वो किया। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, मुद्रा और बीमा योजनाओं जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ो देशवासियों का जीवन खुशहाल किया है। कांग्रेस ने झूठे वादे करके सरकार बनाई और सत्ता में आने के बाद अंर्तकलह और कुर्सी की लड़ाई के चलते जनता को किसी प्रकार की राहत नहीं पहुंचाई। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, युवाओं को रोजगार नहीं मिला, भ्रष्टाचार चरम पर है, सबसे महंगी बिजली और पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है। अब चुनाव के समय फिर से बडे बडे वादे करके प्रदेश की भोली भाली जनता को मुर्ख बना रहें है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ाई कांग्रेस में है ना कि भाजपा में। राजस्थान में दूरबीन लेकर गांधी परिवार सिर्फ टाईगर देखने और किसानों की जमींनों को हडपने के लिए आता है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ जनहित और विकास को देखते है। जनता ने प्रदेश से कांग्रेस की इस महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है, इसलिए चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस को दूरबीन लगाकर अपने विधायक ढूंढने पडेंगे।

Tags:

About The Author

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल