भारतीय कराटे टीम में रेफरी नियुक्त किए गए विजय कुमार
By Mahi Khan
On
कानपुर। नेपाल में आगामी 30 नवंबर से हो रहे साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन की टीम भाग ले रही है। इस टीम में कानपुर निवासी विजय कुमार को कराटे रेफरी नियुक्त किए गए। यह जानकारी मंगलवार को उप्र कराटे एसोसिएशन के सचिव जसपाल सिंह ने दी। जसपाल सिंह ने बताया कि विजय कुमार कानपुर विश्वविद्यालय में कराटे कोच भी है। विजय कुमार साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारतीय कराटे टीम में रेफरी नियुक्त किया गया। कानपुर वासियों के लिए यह खुशी की बात है। रेफरी नियुक्त किये जाने पर कानपुर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिकेश और सचिव सुनील ने शुभकामनाएं दी।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 12:38:09
कोरबा। जिले के पंडित रवि शंकर नगर में कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों...
टिप्पणियां