खेत में पानी काटने का विरोध करने पर दबंगों ने तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल
By Harshit
On
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में खेत में पानी भरने का विरोध करने पर दबंगो ने तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का मेडिकल कराया गया है। गड़ी सदाई में कुछ लोगों ने मुलायम सिंह के खेत में पानी काट दिया। जिससे पानी खेत में भरने लगा। पता चलते ही मुलायम सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे।
उन्होंने पड़ोसी खेत वालों से पानी काटने का विरोध किया। इसी बात पर वह लोग बौखला गए। पड़ोसी खेत वालों ने लाठी डंडा तथा तमंचा की बटो से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
उनकी चीख पुकार सुन काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने हमलावरो से उन्हें बचाया। घायलों ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Tags: firozabad
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 13:16:02
कोलकाता। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की संयुक्त अपील पर भारत बंद का...
टिप्पणियां