सांसद चिराग पासवान का स्वागत

बक्सर। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के पटना से  सासाराम जाने के क्रम में शनिवार को संझौली काली मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सड़क पर इंतजार करते देखे गए। मैके पर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मुन्ना कुमार, जनार्दन सिंह, गौतम पासवान, अच्छेलल पासवान, वीरेंद्र पासवान, विनोद पासवान, अंतू पासवान, हरेंद्र पासवान व प्रवीण पासवन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माला व बुके भेंट कर स्वागत किया।
 नोखा ( रोहतास) नोखा बस स्टैंड पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान का स्वागत किया।  इस मौके पर उन्हें फूल माला देकर के स्वागत किया। मौके पर लोजपा प्रदेश सचिव रविशंकर सिह, प्रखंड अध्यक्ष रामजी पासवान, जिला प्रधान महासचिव जनेश्वर पासवान, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष युवा रोहित तिवारी, प्रदेश महासचिव सह कैमूर एवं बक्सर प्रभारी चुनचुन पासवान, नगर अध्यक्ष ब्रजेश पासवान अनिल सिंह, दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।