महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

ब्रजेश त्रिपाठी।

लालगंज, प्रतापगढ़-  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर मंगलवार को तहसील सभागार में अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम लालधर सिंह यादव तथा तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं व अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने प्रिय भजन रामधुनि को गाते हुए उनकी स्मृति को नमन किया। दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए उपाध्यक्ष लाल विनोद सिंह ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की मजबूती का संकल्प ग्रहण कराया। इस मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, प्रमोद सिंह, घनश्याम मिश्र, सुमित त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, विनय शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह बघेल, शिव नारायण शुक्ल आदि रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त डॉ. मित्तल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त डॉ. मित्तल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय में आज रव‍िवार को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने राष्ट्रीय...
भाजपा ने जारी की 47 नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवाराें की सूची, राजनीतिक सरगर्मी तेज
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में 76 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर दी सलामी
76 वें गणतंत्र दिवस पर महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा ने किया ध्वजारोहण 
विधानसभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया
रुसेन कुमार रायगढ़ महापौर के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
पद्म भूषण सम्मान मिलने पर तमिल एक्टर अजीत कुमार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को कहा शुक्रिया