ईरान में 87 दिनों बाद आम जनता के लिए आंशिक इंटरनेट शुरू

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

तेहरान। ईरान में 87 दिनों के बाद आम जनता के लिए इंटरनेट को आंशिक रूप से शुरू कर दिया गया है। अमेरिका से जंग लड़ रहे देश में 28 फरवरी को इंटरनेट बैन सख्त कर दिया गया था। तब से वहां की आम जनता इंटरनेट ब्लैक आउट से जूझ रही थी। इसे आधुनिक इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला इंटरनेट ब्लैकआउट कहा गया। अब खबर आई है कि देश में इंटरनेट सेवाएं आंशिक रूप से बहाल की गई हैं। इन्हें पूरी तरह से शुरू होने में कुछ दिनों या हफ्तों का समय लग सकता है।

नेटब्लॉक्स के डेटा से चला पता
दुनियाभर के इंटरनेट पर नजर रखने वाले मॉनिटरिंग ग्रुप नेटब्लॉक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि लाइव मेट्रिक्स से पता चला है कि Iran में 88वें दिन इंटरनेट कनेक्टिविटी आंशिक रूप से बहाल हुई है। यह 2093 घंटे तक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से लगभग पूरी तरह कटे रहने के बाद हुआ है, जिसे आधुनिक इतिहास का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी इंटरनेट शटडाउन बताया जा रहा है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह बहाली लंबे समय तक जारी रहेगी या नहीं।

मौसम 4 अगस्त: आज 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : मौसम 4 अगस्त: आज 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

ईरानी राष्ट्रपति ने दिया था आदेश
ईरान के मौजूदा राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Masoud Pezeshkian) ने देश में इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के आदेश दिया था।

NetBlocks के डेटा से पता चलता है कि इंटरनेट सेवाओं की यह आंशिक बहाली 88वें दिन हुई है।
सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में ईरान की सरकार के खिलाफ शुरू हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद वहां इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किया गया था।
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद इंटरनेट में प्रतिबंध और सख्त कर दिया गया और स्थिति ब्लैकआउट तक पहुंच गई।

क्या है ईरान का नेशनल इन्‍फर्मेशन नेटवर्क
रिपोर्टों के अनुसार, ग्लोबल इंटरनेट को शटडाउन करने के बाद भी ईरान में खास लोगों को इंटरनेट एक्सेस मिलता रहता है। ईरान के कई वर्षों की मेहनत के बाद नेशनल इन्‍फर्मेशन नेटवर्क डेवलप किया है। आसान भाषा में समझाएं तो एक ऐसा घरेलू स्‍तर पर डेवलप किया गया सिस्‍टम जिसका मकसद डेटा को देश के अंदर रखना है।

ईरान की सरकारी सेवाएं जैसे- बैंक आदि इसी इंटरनल नेटवर्क पर होस्‍ट होते हैं।
जब भी ईरान में ग्‍लोबल इंटरनेट को बंद किया जाता है, उसका घरेलू इंटरनेट काम करता रहता है।

कब तक मिलेगी इंटरनेट छूट?
इंटरनेट से आशिंक पाबंदी हटाने के बाद ईरानी आम नागरिकों को मिली इंटरनेट छूट कब तक जारी रहेगा, स्पष्ट नहीं है। NetBlocks ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इंटरनेट बहाली लंबे समय तक जारी रहेगी या नहीं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में इंटरनेट बहाली में वक्त लग सकता है। कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सामान्य होने में पहले भी कई हफ्ते लगे हैं। खास बात यह है कि ईरान में जब भी इंटरनेट बहाल हुआ है, वह पहले से अधिक सख्त प्रतिबंधों के साथ लौटा है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त...
कारोबार 
विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लासगो में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले...
खेल 
ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा...
झारखंड 
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता