एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार खत्म, पेश हुआ iPhone Duo

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। एप्पल के पहले फोल्डेबल डिवाइस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। एप्पल के सालाना इवेंट में कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन की घोषणा की है। कंपनी ने इसे iPhone Duo का नाम दिया है। पहले इसे iPhone Ultra कहा जा रहा था। यह नया फोल्डेबल डिवाइस Samsung Galaxy Z Fold की तरह मजबूत हिंज और फिक्स्ड आसपेक्ट रेश्यो के साथ आता है।

कितनी है कीमत?
iPhone Duo को दो कलर ऑप्शन- Night Sky और Star White में पेश किया गया है। इसे चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 1999 डॉलर यानी लगभग 1,90,000 रुपये है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 2199 डॉलर (लगभग 2,09,000 रुपये), 2599 डॉलर (लगभग 2,47,000 रुपये) और 3199 डॉलर (लगभग 3,04,000 रुपये) है। इसका प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होगा और इसे 23 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Vivo के 7050mAh बैटरी वाला फोन कल भारत में होगा लॉन्च ये खबर भी पढ़े : Vivo के 7050mAh बैटरी वाला फोन कल भारत में होगा लॉन्च

256GB - 1999 डॉलर (लगभग 1,90,000 रुपये)
512GB - 2199 डॉलर (लगभग 2,09,000 रुपये)
1TB - 2599 डॉलर (लगभग 2,47,000 रुपये)
2TB - 3199 डॉलर (लगभग 3,04,000 रुपये)

iPhone Duo के फीचर्स
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस नए फोल्डेबल आईफोन में कंपनी ने iOS 27 को रीडिजाइन किया है, ताकि इसे फोल्डेबल पैनल के साथ यूज किया जा सके। इसमें फ्लेक्सिबल व्यू के लिए डुअल-डिस्प्ले सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। नए फोल्डेबल आईफोन में हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही, यह एडवांस Siri AI से लैस होगा।

एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड दिया गया है। यह फोल्डेबल फोन भी iPhone 18 Pro सीरीज की तरह ही नए A20 Pro चिप के साथ आता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें कंपनी ने ड्यूल न्यूरल इंजन दिया है, जो मल्टीटास्किंग के दौरान 32 कोर को इनेबल करता है।

iPhone Duo के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोल्डेबल आईफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 44 घंटे का बैकअप देती है। वहीं, 5 मिनट चार्ज करने पर इसे 5 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस