OnePlus का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Amazon पर हुआ लिस्ट, जल्द भारत में होगा लॉन्च

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। OnePlus N6 सीरीज का एक और सस्ता फोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया गया है। इस फोन के लिए कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोपेज बनाया है, जहां फोन की झलक देखी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस का यह फोन इस महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकता है। यह अब तक लॉन्च हुआ वनप्लस का सबसे सस्ता फोन हो सकता है।

OnePlus N6 सीरीज में कंपनी दो सस्ते 5G फोन भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। चीनी ब्रांड भारत में OnePlus N6 और OnePlus N6x लॉन्च कर चुका है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में है। जुलाई की आखिर में कंपनी ने OnePlus N6x 5G लॉन्च किया है, जो 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। अब कंपनी इस सीरीज में OnePlus N6 Lite 5G पेश करने वाली है। इस फोन की कीमत भी 20,000 रुपये की रेंज में आ सकता है।

Vivo के 7050mAh बैटरी वाला फोन कल भारत में होगा लॉन्च ये खबर भी पढ़े : Vivo के 7050mAh बैटरी वाला फोन कल भारत में होगा लॉन्च

OnePlus ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर अपने अपकमिंग फोन को लिस्ट किया है। इस फोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रो पेज बनाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी ने 'Coming Soon' टैग यूज किया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं की गई है। 

जल्द भारत में होगा लॉन्च
वनप्लस के अपकमिंग फोन के टीजर में इसका फ्लैट डिस्प्ले पैनल देखा जा सकता है। अमेजन पर इस फोन को OnePlus N6 Lite से जुड़ी लीक रिपोर्ट सामने आने के बाद लिस्ट किया गया है। यह फोन भी भारत में 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। यह OnePlus परिवार का अब तक लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फोन हो सकता है। 

OnePlus N6x के फीचर्स
वनप्लस ने इस बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.8 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी दी है। फोन 7000mAh की बैटरी 15W USB Type C चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन को Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। इसमें 13MP का मेन और 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

फकीराग्राम में डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती मनी

कोकराझार (असम)। पूरे राज्य के साथ कोकराझार जिले के फकीराग्राम में भी भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती श्रद्धा...
राष्ट्रीय  राज्य 
फकीराग्राम में डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती मनी

ईरान-अमेरिका में टकराव तेज, पांच तेल टैंकर तबाह

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला; हूती ने सऊदी अरब को बनाया निशाना
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका में टकराव तेज, पांच तेल टैंकर तबाह

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

उत्तर प्रदेश

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत