बिना रिचार्ज चलेगा इंटरनेट? हर कोने में पहुंचेगा पब्लिक Wi-Fi, Amazon का मेगा प्लान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल रिचार्ज ना कराना पड़े और हाई-स्पीड पब्लिक Wi-FI से बिना रुकावट के इंटनरेट मिल जाए। ऐसे ही दूरदराज के किसी इलाके में जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो लेकिन बावजूद इसके फ्री पब्लिक Wi-Fi से सुपरफास्ट इंटरनेट मिलता रहे। दरअसल यह सब सच हो सकता है क्योंकि दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक जेफ बेजोस की कंपनी Amazon Leo भारत के इंटरनेट बाजार में तहलका मचाना चाहती हैा

Amazon ने TRAI के सामने प्रस्ताव रखा है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड को पब्लिक Wi-Fi के मुख्य नेटवर्क के तौर पर मंजूरी दी जाए। इससे ना सिर्फ देश के कोने-कोने में इंटरनेट पहुंच सकेगा बल्कि भारत में इससे महंगे हो रहे मोबाइल इंटरनेट की भी तस्वीर बदल सकती है।

सर्वाइकल कैंसर के खतरे को किया जा सकता है कम:डॉ.अंजू अग्रवाल ये खबर भी पढ़े : सर्वाइकल कैंसर के खतरे को किया जा सकता है कम:डॉ.अंजू अग्रवाल

बिना तार हर तरफ होगा इंटरनेट
Amazon Leo जिसे प्रोजेक्ट कुइपर भी कहा जाता है ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) से मांग की है कि देश में पब्लिक Wi-Fi के मुख्य नेटवर्क के तौर पर सैटेलाइट ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल किया जाए। कंपनी का दावा है कि उनका लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क जमीन पर तार बिछाए बिना ही सीधे आसमान से फाइबर जैसी सुपरफास्ट स्पीड दे सकता है। इससे देश के कोने-कोने में फ्री या बहुत सस्ता इंटरनेट उपलब्ध होगा।

फेफड़ों की बीमारियों का निदान पहले की तुलना में अधिक सटीक:डॉ. सूर्यकांत  ये खबर भी पढ़े : फेफड़ों की बीमारियों का निदान पहले की तुलना में अधिक सटीक:डॉ. सूर्यकांत

PM-WANI से जुड़ना चाहता है Amazon
Amazon चाहता है कि उसकी तकनीक को PM-WANI योजना और भारतनेट प्रोजेक्ट में शामिल किया जाए। कंपनी चाहती है कि भारत के हर गांव में कम से कम एक पब्लिक Wi-Fi हॉटस्पॉट जरूर हो।

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत ये खबर भी पढ़े : Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

कंपनी ने इसके लिए सरकार के डिजिटल भारत निधि फंड से वित्तीय मदद भी मांगी है, ताकि गांवों में पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए लॉगइन की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके।

2028 तक D2D सर्विस लाएगी Amazon
Amazon ने ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क को बनाने के लिए 10 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 83,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है।

कंपनी 2025 से ही अपने सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज रही है। भारत में सर्विस शुरू करने के लिए अमेजन ने GMPCS लाइसेंस के लिए आवेदन भी कर दिया है।

इसके अलावा Amazon ने ग्लोबलस्टार कंपनी को भी खरीद लिया है और 2028 तक Amazon डायरेक्ट टू डिवाइस यानी D2D सर्विस शुरू करेगी।

इससे फोन में बिना किसी नेटवर्क के ही सीधे सैटेलाइट से कॉलिंग और इंटरनेट चल सकेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आज का राशिफल 11 जून 2026 : आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत 

मेष दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से जिन कार्यों में बाधाएं आ रही थीं, उनमें प्रगति देखने...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 11 जून 2026 : आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत 

मौसम 11 जून: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-तूफान बारिश, तपते राजस्थान को बारिश की बौछार

नई दिल्ली। गर्मी की वजह से लोगों को बुरा हाल है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच...
राष्ट्रीय 
मौसम 11 जून: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-तूफान बारिश, तपते राजस्थान को बारिश की बौछार

बिना रिचार्ज चलेगा इंटरनेट? हर कोने में पहुंचेगा पब्लिक Wi-Fi, Amazon का मेगा प्लान

नई दिल्ली। फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल रिचार्ज ना कराना पड़े और हाई-स्पीड पब्लिक Wi-FI से बिना रुकावट...
टेक-मित्र 
बिना रिचार्ज चलेगा इंटरनेट? हर कोने में पहुंचेगा पब्लिक Wi-Fi, Amazon का मेगा प्लान

'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो गया

मुंबई।'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो चुका है। इसमें जिमी शेरगिल और...
मनोरंजन 
'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो गया

सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

नई दिल्ली। कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता...
मनोरंजन 
सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 77वें रेगुलर रिक्रूटमेंट (2023-24 बैच) के यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित