मालदा में मोथाबाड़ी घटना पर अतिरिक्त जिलाधिकारी को कारण बताओ नोटिस, कुल 43 गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विवाद के बाद मोथाबाड़ी में न्यायाधीशों को घेरकर कथित रूप से परेशान किए जाने तथा एक अप्रैल को पूरे मालदा जिले में हुई अव्यवस्था के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार मालदा के जिलाधिकारी राजनवीर सिंह कपूर ने अतिरिक्त जिलाधिकारी (जिला परिषद) शेख अंसार अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बताया गया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान नाम हटने की शिकायत को लेकर मोथाबाड़ी, सुजापुर और इंग्लिश बाजार समेत कई क्षेत्रों में राज्य तथा राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध किया गया था।

पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

इस दौरान व्यापक अव्यवस्था फैल गई थी और जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हुई थी। घटनाओं के दौरान स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जिलाधिकारी शेख अंसार अहमद को सक्रिय देखा गया था।

हालांकि, आरोप है कि वह स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने और अपने कर्तव्य के निर्वहन में असफल रहे। इसी कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इस बीच मोथाबाड़ी घटना में रविवार रात को पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है।

सभी को मोथाबाड़ी थाने की पुलिस ने पकड़ा है। इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

सोमवार को जांच का चौथा दिन है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी कालियाचक से लेकर इंग्लिश बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और कई लोगों से पूछताछ की।

अधिकारियों ने मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालियाचक–2 ब्लॉक कार्यालय के कुछ कर्मचारियों से भी बातचीत की। रविवार सुबह मालदा के अतिरिक्त जिलाधिकारी (विकास) अनिंद्य सरकार को भी वहां बुलाकर पूछताछ की गई।

कुछ स्थानीय समाचार माध्यमों के प्रतिनिधियों से भी जांच दल ने जानकारी ली है। सूत्रों के अनुसार, अब तक लगभग 150 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

एक अप्रैल की घटना के बाद ब्लॉक विकास कार्यालय के आसपास की अधिकांश दुकानें रविवार को भी बंद रहीं। मछली और मुर्गी सहित कई दुकानों के बंद रहने से यह सवाल उठ रहा है कि क्या लोग पूछताछ से बचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, जांच दल ने वाहन स्टैंडों पर जाकर भी कुछ लोगों से बातचीत की।

जांच अधिकारियों ने इंग्लिश बाजार शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र के कई स्थानों के निगरानी कैमरों की दृश्य सामग्री भी अपने कब्जे में ली है।

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत की जानी है, जिसके लिए जांच दल के रविवार रात तक मालदा से लौटने की संभावना जताई गई है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच दल का एक समूह कोलकाता के बालीगंज स्थित घायल न्यायाधीश के आवास पर भी गया और उनसे घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि उस समय कितने लोग मौजूद थे और न्यायाधीशों के काफिले को किन-किन स्थानों पर रोका गया था।

इसी दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हमला था।

उसके अनुसार, न्यायाधीशों के काफिले पर हमले के कारण पुलिस की पायलट गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें चालक और केंद्रीय बल का एक जवान घायल हो गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ