ममता युग खत्म, शुभेंदु के हाथ बंगाल की कमान,9 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगाई मुहर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तीन दशक की राजनीति के बाद सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे शुभेंदु 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार को ऐतिहासिक बदलाव दर्ज हो गया। भाजपा विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया और इसके साथ ही राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। शनिवार सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी। भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। यह पहली बार है जब वामपंथ और तृणमूल कांग्रेस के लंबे राजनीतिक वर्चस्व को समाप्त कर भाजपा सत्ता तक पहुंची है। इस जीत का सबसे बड़ा चेहरा शुभेंदु अधिकारी रहे, जिन्होंने भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर चुनावी राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को शिकस्त देकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

 बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद एबीआरएसएम का विस्तार, सदस्य संख्या 40 हजार के पार ये खबर भी पढ़े :  बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद एबीआरएसएम का विस्तार, सदस्य संख्या 40 हजार के पार

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के करकुली गांव में जन्मे 55 वर्षीय शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर करीब तीन दशक लंबा रहा है। उनके पिता शिशिर अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और अधिकारी परिवार लंबे समय से बंगाल की राजनीति में प्रभावशाली माना जाता है। शुभेंदु ने 1995 में कांग्रेस से राजनीति की शुरूआत की थी और कंटई नगर पालिका के पार्षद बने थे। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और पंचायत से लेकर संसद तक का सफर तय किया। 2009 और 2014 में वह तामलुक से लोकसभा सांसद चुने गए।

भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गिरफ्तार

नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण आंदोलन ने उन्हें राज्य की राजनीति में बड़ा चेहरा बना दिया। आंदोलन के दौरान उनकी आक्रामक भूमिका ने उन्हें ग्रामीण बंगाल में मजबूत जनाधार दिलाया। दिसंबर 2020 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा और इसके बाद बंगाल भाजपा की राजनीति पूरी तरह बदल गई।
 
भाजपा ने उन्हें ममता बनर्जी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में आगे बढ़ाया।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल में भाजपा की जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि राज्य की सामाजिक और राजनीतिक दिशा में बड़ा बदलाव है। लंबे समय तक वाम और फिर तृणमूल की राजनीति देखने वाले बंगाल में पहली बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। भाजपा नेतृत्व ने इसे ‘नए बंगाल’ की शुरूआत बताया है।

कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान ये खबर भी पढ़े : कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले कोलकाता समेत कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यालयों पर ढोल-नगाड़े बजे और समर्थकों ने मिठाइयां बांटी। शुभेंदु अधिकारी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा कि उनकी सरकार विकास, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा खत्म करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार देर रात मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की...
मध्य प्रदेश 
मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआत बेहद खराब रही...
कारोबार 
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी...
राजस्थान 
राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

भीलवाड़ा। री-नीट परीक्षा से महज तीन दिन पहले भीलवाड़ा में पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को गिरफ्तार...
शिक्षा-रोजगार  राजस्थान 
री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सामान्यतः 15-16 जून तक प्रदेश में दस्तक देने वाला...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

उत्तर प्रदेश

औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है।...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां