ट्रिब्यूनल से राहत पा चुके मतदाताओं की सूची जारी, पहले चरण में कर सकेंगे मतदान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पूर्व निर्वाचन आयोग ने उन मतदाताओं की केंद्रवार सूची बुधवार को जारी कर दी, जिनके मामलों का निपटारा न्यायाधिकरणों द्वारा किया गया है और जिन्हें मतदान में भाग लेने की अनुमति मिली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दो अलग-अलग सूचियां प्रकाशित की हैं। पहली सूची उन मतदाताओं की है, जिनके नाम न्यायाधिकरण के आदेश के बाद मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।

दूसरी सूची उन लोगों की है, जिनके नाम अब भी बाहर हैं। हालांकि, जोड़े गए और हटाए गए नामों की कुल संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारी ने बताया कि समग्र आंकड़ा शाम तक उपलब्ध होने की संभावना है। मतदाता अपनी विधानसभा सीट और मतदान केंद्र संख्या चुनकर सूची देख सकते हैं।

जिन केंद्रों पर न्यायाधिकरण का कोई फैसला नहीं हुआ, वहां किसी नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। जिन लोगों ने मतदाता सूची से नाम हटने के बाद न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाया था, वे भी अपनी पहचान संख्या के माध्यम से स्थिति देख सकते हैं।

नवीन सूची में जिन मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, वे गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान में मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इन मतदाताओं के नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान हटाए गए थे, जिसके बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित नामित न्यायाधिकरणों में जाने का विकल्प दिया गया था।

संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत विशेष अधिकारों का उपयोग करते हुए उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया था कि मतदान से दो दिन पहले तक न्यायाधिकरण द्वारा पात्र घोषित मतदाताओं को मतदान की अनुमति दी जाएगी। इसी आदेश के अनुरूप आयोग को 21 अप्रैल तक सूची जारी करने को कहा गया था। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

अधिकारियों के अनुसार, नए जोड़े गए मतदाताओं को शामिल करते हुए एक समेकित मतदाता सूची शाम को जारी की जाएगी और उसी का उपयोग पहले चरण के मतदान में होगा।

दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर होगा। उससे पहले 27 अप्रैल को पात्र मतदाताओं की एक और सूची जारी की जाएगी।

प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई ये खबर भी पढ़े : प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आपका राशिफल 25 जुलाई 2026: इनके आशानुकूल कार्य होने में संदेह

मेष - अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 25 जुलाई 2026: इनके आशानुकूल कार्य होने में संदेह

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़